बारिश से तापमान में गिरावट, अगले दो दिनों का अलर्ट

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। गुरुवार को जिले के कई इलाके में तेजी आंधी और बारिश होने से एक तरफ जहां गरमी से राहत मिली वहीं दूसरी तरफ तेजी आंधी पेड़ गिरने सड़क जाम और फसल को नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग ने जिले के लिए 48 घंटे का अलर्ट जारी किया हुआ है।

लगातार दो दिनों की गरमी से लोग परेशान थे। तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। उमस और गरमी से जन जीवन अस्त -व्यस्त हो चुका था। संध्या बारिश होने के बाद लोगों को तत्काल गरमी से राहत मिली। शहरी इलाके में एनएच समेत कई इलाके में पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए वाहनों का परिचालन भी बाधित हो गया। गुरुवार को दिन का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। संध्या के समय बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। शहरी इलाके में आंधी से किसी तरह की बड़ी घटना नहीं हुई। बारिश के बाद बाजार में लोगों को जल जमाव से परेशानी हुई। सड़कों पर और बाजार में जल जमाव हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले 48 घंटे तक बारिश होने की संभावना है। दो से तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव से लोगों को गरमी से राहत मिलेगी लेकिन अगले दो दिनों तक गरज के साथ बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। आंधी से प्रखंड क्षेत्र में फसल को क्षति पहुंची है। रूपौली प्रखंड में शाम को आई आंधी से घरों के छप्पर उड़ गए। कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा। कई क्षेत्र में फसल को भी क्षति पहुंची।

अन्य समाचार