सशक्त युवा का निर्माण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मुख्य ध्येय



संवाद सूत्र, राघोपुर (सुपौल) : प्रांतीय संगठन मंत्री (बिहार प्रदेश) डा. सुग्रीव कुमार के दो दिवसीय सुपौल जिला के प्रवास के क्रम में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सिमराही पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपने प्रवास के क्रम में संगठनात्मक गतिविधि की जानकारी कार्यकर्ताओं से ली साथ ही कई निर्देश भी जारी किए। इस क्रम में विगत कार्यक्रमों की भी उन्होंने समीक्षा की एवं आने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और और नगर के प्रबुद्ध लोगों से भी मिले। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की संकल्पना को मूर्त रूप तभी दिया जा सकता जब युवा सशक्त एवं चरित्रवान होंगे। चरित्र निर्माण एवं सशक्त युवा का निर्माण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मुख्य ध्येय है। सशक्त संगठन एवं सशक्त इकाई वही हो सकती जहां इस ढंग की गतिविधि चलाई जाती है। इस दौरान विश्वविद्यालय संयोजक सह मंडल विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य भवेश झा, नगर इकाई सिमराही के सह नगर मंत्री शुभम राज, नगर मंत्री लवली कुमारी, नगर अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन कुमार गुप्ता, विभाग प्रमुख प्रो. राम कुमार कर्ण, एसएफएस जिला संयोजक शंकर कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवजी कुमार, बिहार प्रांत के इंटरनेट मीडिया संयोजक अरुण कुमार जायसवाल, पूर्व कार्यालय मंत्री अनिल भगत, पूर्व विभाग प्रमुख सुरेश सुमन भी उनके साथ उपस्थित रहे।

अन्य समाचार