बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक

संस, बैसा (पूर्णिया)। बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रखंड मुख्यालय बैसा के सभागार में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मो शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू ने की।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित ने कहा कि बाढ़ से पूर्व हमें तैयारी करने की आवश्यकता है ताकि हम सभी मिलकर बाढ़ के समय किसी भी विकट परिस्थिति से निपट सकें। उन्होंने सभी पंचायत के मुखिया से कहा कि अभी प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों में नाव की घोर कमी है। नाव की कमी को दूर करने के लिए शीघ्र वरीय अधिकारियों को लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों अवश्य ध्यान रखें कि किस जगह पर राहत शिविर की आवश्यकता है,और किन जगहों पर सामुदायिक रसोई की। ऐसे जगहों को चिन्हित कर वहां सामुदायिक रसोई चलाई जाए। साथ ही बाढ़ के मद्देनजर सभी मुखिया पंचायत स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक भी करवा ले। और जल्द इसकी जानकारी दें। बैठक के दौरान लगभग सभी पंचायत के मुखिया ने अधिकारियों को अवगत कराया कि प्रखंड के लगभग एक दर्जन से अधिक जगहों पर नदी कटाव हो रहा है। परंतु इसका अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते अब तक सैकड़ों परिवार बेघर हो चुका है। तथा अब भी दर्जनों परिवार नदी कटाव की जद में है। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बाढ़ के समय प्रखंड क्षेत्र में भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाती है। क्षेत्र में काफी अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। उस समय बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को खाने-पीने तक की समस्या उत्पन्न हो जाती है। प्रशासन द्वारा उस समय ऐसे लोगों के लिए उंचे स्थान राहत शिविर खोलकर खाने-पीने का व्यवस्था करते हैं। परंतु बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत शिविर तक पहुंचने के लिए काफी कठिनाई होती है।क्योंकि उस समय प्रयाप्त मात्रा में ना ही नाव रहता है।और ना ही मोटर बोर्ड।इसलिए जरूरी है कि सबसे पहले नाव एवं मोटर बोर्ड की कमी को दूर किया जाए । इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख मो शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित, सीओ राज नारायण राजा, राजस्व पदाधिकारी आकाश दीप सिन्हा, सहित सभी पंचायत के मुखिया मौजूद थे।

अन्य समाचार