घर से निकले दो युवक वापस नहीं आए

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): रामचंद्रडीह पंचायत के छछुडीह गांव से चकाई बाजार के लिए निकले दो युवक दो दिन से घर नहीं लौटे। जिससे घर वाले परेशान हैं। एक के पिता विरेंद्र यादव नें चकाई थाना में आवेदन देकर दिया है। कहा कि शुक्रवार को दिन के 10 बजे सोनू कुमार यादव 15 वर्ष और भतीजा विकी कुमार यादव 15 वर्ष घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला। उन के पास कुछ कपड़ा भी था। जिसके बाद से दोनों घर वापस नहीं आया है। उन लोगों के मोबाइल पर बात की तो बताया कि ट्रेन पर हैं। मोबाइल से बार-बार संपर्क करने पर वह कुछ नहीं बता रहा है। हमलोगों को संभावना है कि कोई उसे लेकर कहीं जा रहा है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


---------
चंद्रमंडी का राजमिस्त्री तीन दिन से लापता
संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): पेटरपहाड़ी पंचायत के कर्माटांड़ गांव से राजमिस्त्री का काम करने जमुआ गया तीन दिन से लापता है। लापता दिगंबर यादव के भाई टहलू यादव ने चंद्रमंडी पुलिस के साथ-साथ गिरिडीह जिले के जमुआ थाना में आवेदन देकर अपने भाई के खोजबीन की गुहार लगाई है। एक महीने से जमुआ थाना के चिलंगा गांव का जागो यादव के घर राजमिस्त्री का कार्य कर रहा था। वह रात में वहीं सोता था। इसी दौरान 25 मई को एकाएक लापता हो गया। उनका कपड़ा और मोटरसाइकिल भी जागो यादव के घर पर रखा है। घरवाले किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। जमुआ एवं चंद्रमंडी पुलिस दिगंबर यादव की खोज कर रही है।

अन्य समाचार