नैनो यूरिया के लोकर्पण को किसानों ने सुना

संवाद सूत्र, बरहट (जमुई): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा इफको नैनो यूरिया तरल के लोकापर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला भर के किसानों ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आंजन नदी के पास इसको नैनो यूरिया तरल बिक्री केंद्र के प्रधानमंत्री का संबोधन को सुना। इफको नैनो यूरिया के बारे में जानकारियां ली। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता मंच के प्रदेश संयोजक सह इ़फको आम सभा सदस्य भास्कर सिंह कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कृषि के क्षेत्र में देश बहुत आगे बढ़ रहा है। इफको नैनो यूरिया तरल कृषि क्षेत्र एक क्रांति लेकर आएगी। भारत आत्म निर्भर तभी बनेगा जब कृषि का क्षेत्र आत्म निर्भर बनेगा। नैनो यूरिया के उपयोग कर देश के किसान भाई अच्छी उपजाऊ कर रहे हैं। नैनो यूरिया पारंपरिक यूरिया के स्थान पर इसमें उपलब्ध नाइट्रोजन पोषक तत्व के प्रभाव के बराबर होता है। सहकारिता मंच के प्रदेश संयोजक सह इ़फको आम सभा सदस्य भास्कर सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुशवाहा, भाजपा मंडल महा मंत्री शंभु नाथ सिंह, किसान सुमन कुमार सिंह, बच्चु सिंह, गोपाल ठाकुर, प्रमोद मंडल, चिन्टू कुमार मंडल, गणेश मंडल, सिटू कुमार के अलावा कई किसान ने लोकार्पण कार्यक्रम ने भाग लिया।


चंद्रमंडी : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सहकारिता मंच के मंडल अध्यक्ष शालिग्राम पांडेय के नेतृत्व में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पीएम द्वारा इफको इकाई का विश्व के पहले नैनों यूरिया तरल संयंत्र के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी किसानों के बीच दिखाया गया। इसके लिए प्रखंड के खास चकाई गांव में कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष शालिग्राम पांडे के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अंगराज राय ने कहा कि गरीबों की कल्याण में मोदी सरकार का बहुत बड़ा योगदान है। आज का यह लोकार्पण कार्यक्रम से ़खास कर गरीब किसानों को समृद्ध बनाने का राह प्रशस्त करेगा। देश में हरियाली के साथ साथ खुशहाली भी आएगी। इस मौके पर अमित कुमार दुबे, धर्मवीर आनन्द, पवन कुमार वर्णवाल, संयोग केशरी युवाध्यक्ष शरत कुमार, प्रताप कुमार, राजन कुमार, प्रणव कुमार, संजय वर्णवाल, लीलो साह, राजबिहारी शुक्ल, अशोक दुबे, प्रमोद पांडेय, राजन कुमार, अनीष कुमार मौजूद थे।
सिकंदरा : प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम में शनिवार की शाम जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय के राधिका विवाह भवन के प्रांगण में भाजपा नेताओं द्वारा किसान सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र पंडित ने सभी का स्वागत किया तथा इफको द्वारा की गई पहल इफको नैनो यूरिया तरल के फायदे किसान साथियों के साथ सांझा किए। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया तरल, परंपरागत यूरिया से क्यों बेहतर है और इसका इस्तेमाल क्यों करना चाहिए। इफको नैनो यूरिया तरल 500 मिली लीटर की बोतल एक बैग यूरिया के बराबर काम करता है। नैनो यूरिया तरल का प्रयोग चार मिली लीटर प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर पत्तों पर छिड़काव द्वारा किया जाता है। किसानों को इफको जैव उर्वरक, जल विलय उर्वरक, सागरिका तथा अन्य सभी उत्पादों के बारे जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर कुमार, पूर्व जिलापरिषद सदस्य नवल किशोर सिंह, संजय यादव ने कहा कि राज्य में यूरिया की किल्लत दूर करने के लिए विश्व में पहली भारत में नैनो तकनीक से इफको के नैनो यूरिया का प्रयोग शुरू हो गया है। नैनो यूरिया से मिट्टी की सेहत ठीक रहेगी, अनुदान के रूप में दी जाने वाली राशि बचेगी और किसानों की खपत आधी होने से आमदनी बढ़ेगी। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान कारू महतो, सच्चिदानंद चौधरी, भोला सिंह, विनोद महतो, मनोज हलवाई समेत कई अन्य उपस्थित थे।

अन्य समाचार