पत्रकार हत्याकांड के पीछे दोहरा प्रेम प्रसंग

जागरण संवाददाता, खगड़िया : बेगूसराय के सांखों गांव के पत्रकार सुभाष कुमार की गोली मारकर हत्या मामले के पीछे का सच एक लड़की का दोतरफा प्रेम प्रसंग सामने आया है। पत्रकार हत्याकांड का आरोपित नितेश कुमार ने खगड़िया पुलिस के सामने पर्दाफाश किया कि वह बहुआरा पंचायत का पैक्स अध्यक्ष है और पत्रकार से उसका चाचा भतीजा का रिश्ता है। उसने पुलिस को बताया कि गांव की एक नतनी लगने वाली युवती से पत्रकार सुभाष कुमार भी करीब था और छोटी रानी सकरपुरा के नाथो महतो के बेटा का भी संबंध था। उसने बताया कि गांव के नवीन की शादी थी। देपरा बारात जाना था। विध व्यवहार में डीजे बज रहा था। उसमें पत्रकार, नाथो महतो का बेटा और वह लड़की भी नाच रही थी। उसने बताया कि कभी सुभाष लड़की के कंधे पर हाथ देकर नाच रहा था, तो कभी नाथो महतो का बेटा। इसमें दोनों के बीच लड़ाई हो गई। पत्रकार गांव का होने के कारण उसकी पिटाई कर दी। इसी गुस्से में वह गांव गया और चार-पांच लड़के के साथ आया और सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने बताया कि सुभाष पहले थाना के दारोगा पर केस किया था। वह थाना आता जाता था। इसलिए दारोगा को मदद किया था। उसी दिन से पत्रकार उससे दूरी बना लिया था। बहरहाल, बेगूसराय पुलिस को आसानी से मामले के पर्दाफाश में अब सहूलियत होगी। --------- नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म मामले में दो पर केस

पूरे जोश के साथ दैनिक जागरण कवि सम्मेलन का हुआ आगाज यह भी पढ़ें

संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया): गोगरी के पौरा ओपी अंतर्गत एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दो लड़कों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्मियों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में पीड़ित लड़की के स्वजन ने पौरा ओपी में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। जिस पर केस दर्ज नहीं की गई। मामला सोशल मीडिया में आने के बाद एसपी के निर्देश पर गोगरी थाने में केस दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की 26 मई को अपने खेत पर गई थी। तभी दो युवकों ने हथियार के बल पर सामुहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। इस मामले में पीड़ित नाबालिग के पिता के आवेदन पर राबड़ी नगर के कन्हैया कुमार यादव, एवं गोसाई गांव शिशबन्नी के कुणाल कुमार यादव को आरोपित करते हुए केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज के साथ आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

अन्य समाचार