जलवायु परिवर्तन, वैश्विक संकट विषय पर कार्यशाला आज

जागरण संवाददाता, सुपौल : जलवायु परिवर्तन और इससे उत्पन्न संकट का प्रभाव वैश्विक स्तर पर दिख रहा है। पूरा विश्व इस समस्या पर चिता कर रहा है। इसके व्यापक समाधान खोजे जा रहे हैं। इसके लिए •ारूरी है कि समुदाय के हरेक लोगों को जलवायु परिवर्तन और उसके कुप्रभावों के बारे में जागरूक कर जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और न्यूनीकरण के उपायों की जानकारी दी जाए। इस कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से करने के लिए घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ मधुबनी द्वारा विभिन्न जिलों में स्वैच्छिक संगठनों, नगर समाज और सामुदायिक संगठनों का नेटवर्क बनाकर लोगों में जलवायु अनुकूल व्यवहार और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ में सर्वाधिक जोर परंपरागत ज्ञान का संवर्धन कर जलवायु अनुकूल खेती, जैविक खेती, परंपरागत स्वास्थ्य, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, जल का संरक्षण तथा प्राकृतिक जीवन शैली को प्रोत्साहित करने पर दिया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को इंडियन रेड क्रास हाल सदर हास्पिटल सुपौल में रामचंद्र यादव कोसी प्रहरी सुपौल के तत्वावधान में सुपौल और सहरसा जिला के स्वैच्छिक संगठनों, नगर समाज और सामुदायिक संगठनों के नेटवर्क का उपरोक्त विषय पर कार्यशाला आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य सुपौल और सहरसा जिला में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर लोगों में ज्ञानव‌र्द्धन और क्षमताव‌र्द्धन कर कार्ययोजना निर्माण करना है। यह जानकारी कोसी प्रहरी के संरक्षक प्रमोद कुमार यादव ने दी।


अन्य समाचार