मध्य से उच्च विद्यालय का मिला दर्जा, पर भवन की है कमी

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): मध्य विद्यालय कोरचक्का को वर्ष 2015 में उत्क्रमित कर माध्यमिक विद्यालय का दर्जा मिला। अब यह विद्यालय माध्यमिक विद्यालय के नाम से जाना जाने लगा है। वर्ष 2018 से यहां से छात्र- छात्रा मैट्रिक की परीक्षा देते आ रहे हैं। यहां वर्ग नवम और दशम में छात्र- छात्राओं की संख्या अच्छी खासी है। वर्ग एक से 10 तक की शिक्षा दी जाती है। यह कुल विद्यार्थियों की संख्या 12 सौ के आसपास है। जिसको लेकर सात कमरे और एक हाल है। विद्यालय प्रधान समेत 11 शिक्षक- शिक्षिका हैं। उत्क्रमण के बाद भी विद्यालय का भवन नहीं बना। फर्स पर विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को विवश हैं। विद्यालय का भवन बना नहीं, पर विद्यालय को प्रोन्नति मिली। विद्यालय के पास जमीन की समस्या नहीं है। विद्यालय प्रधान कृष्णकांत सिंह ने कहा कि इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है। उपलब्ध संसाधनों के सहारे शिक्षा देने में लगे हुए हैं। मूसलाधार बारिश से बढ़ी परेशानी

पूरे जोश के साथ दैनिक जागरण कवि सम्मेलन का हुआ आगाज यह भी पढ़ें

संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया : शनिवार की दोपहर हुई मूसलाधार बारिश से मक्का किसानों की परेशानी बढ़ गई है। अचानक मूसलाधार बारिश होने के कारण खेत खलिहान में तैयार मक्का भीग गई। किसानों को मक्का समेट कर सुरक्षित स्थान पर रखने का भी समय नहीं मिला। इधर बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। वहीं मूसलाधार बारिश से बेलदौर पीएचसी परिसर झील में तब्दील हो गई है। जिससे मरीजों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वहीं बेलदौर जमैया टोल प्राथमिक विद्यालय परिसर में जल जमाव होने से झील जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जबकि कई ग्रामीण पथ पर कीचड़ हो जाने से लोगों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। इनमें महिनाथ नगर- भोला दास बासा पथ समेत कई सड़कें शामिल हैं।

अन्य समाचार