छेड़खानी के आरोप के एक दिन बाद ही युवती के पिता ने बदला बयान

संसू, भरगामा (अररिया): भरगामा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय पैकपार में आठवीं वर्ग की छात्रा द्वारा शिक्षक छेड़खानी किये जाने का आरोप में सोमवार को स्कूल में खूब हंगामा हुआ था। छात्रा के पिता ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया था। इसके एक दिन बाद ही बुधवार को युवती के पिता ने दूसरा आवेदन देकर पूर्व के आवेदन को बदल दिया है। जिसमें कहा है कि स्थानीय राजनीति से प्रेरित होकर गलत आरोप लगाया गया।

पीड़ित छात्रा के पिता बुधवार को भरगामा थाना में आवेदन दिया है। पैकपार पंचायत वार्ड निवासी का का कहना है मध्य विध्यालय पैकपार में कार्यरत दिव्यांग शिक्षक दीपक कुमार पर मेरी बेटी द्वारा छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया था। जो सरासर गलत है। उनका कहना है कि कुछ राजनीतिक लोगों ने अपना स्वार्थसिद्ध करने के लिए बहला फुसला कर शिक्षक दीपक कुमार पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया। बेटी से गहन पड़ताल करने पर पता चला की शिक्षक पर लगाए गए आरोप सरासर गलत है। ग्रामीणों एवं कुछ जनप्रतिनिधि एवं कुछ असामाजिक तत्वों के बहकावे में आकर भरगामा थाना में आवेदन दिया था। विदित हो कि मध्य विद्यालय पैकपार में बीते मंगलवार को विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा ने शिक्षक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। मामले को लेकर ग्रामीणों स्थानीय ने मध्य विध्यालय पैकपार में जबरन घुसकर प्रधानाध्यापक छट्ठू राम सहित विद्यालय में कार्यरत शिक्षक को कमरे में बंधक बनाकर प्रर्दशन किया। प्रधानाध्यापक छट्ठू राम के द्वारा भरगामा थाना पुलिस को घटना की सुचना दी गई। घटना की सुचना पर भरगामा थाना पुलिस विध्यालय पहुंच कर ग्रामीणों से काफी मशक्कत करने के बाद शिक्षकों को बंधक से मुक्त कराया गया। पूर्व मुखिया जयराम मंडल पूर्व मुखिया आशा देवी राजद प्रखंड अध्यक्ष मुनेश्वर मुन्ना का कहना है कि शिक्षक दीपक कुमार पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अपना स्वार्थ शिद्ध करने के लिए बराबर बेबुनियाद आरोप लगाया जाता है। शिक्षक ससमय विद्यालय पहुंच कर छात्रों का पठन पाठन करवाते हैं।
उमवि हड़ियाबाड़ा के आधा दर्जन शिक्षकों का एक साथ ताबादला यह भी पढ़ें

अन्य समाचार