सहरसा को नगर निगम बनने की समाप्त नहीं हुई है संभावना

संस, सहरसा : सहरसा नगर निगम बनाने को लेकर अब भी संभावना बनीं हुई है। नगर परिषद को नगर निगम में उत्क्रमण के लिए मंत्री परिषद के निर्णय के आलोक में जिला प्रशासन ने कई पंचायतों को शामिल कर इसकी चौहद्दी तय की थी। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था।

नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार पटना के पत्रांक 3741 दिनांक 28 दिसंबर, 2021 के आलोक में इसके लिए 2011 की जनगणना के अनुसार दो लाख 16 हजार 491 जनसंख्या के आधार पर आपत्ति- सुझाव प्राप्त कर विभाग को भेज दिया गया है। हालांकि राज्य के 84 में पांच नगर निकायों को यथास्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची विखंडीकरण का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया है, परंतु नगर निगम को लेकर सरकार स्तर से अबतक जिला प्रशासन को कोई पत्राचार नहीं हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची विखंडीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, परंतु नगर निगम की संभावना को खारिज नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सहरसा नगर परिषद के नगर निगम में उत्क्रमण को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बरकरार है। इस संबंध में पूछे जाने पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा ने चूंकि सहरसा नगरपरिषद को नगर निगम में उत्क्रमण संबंधी निर्णय सरकार के कैबिनेट में लिया गया है इसलिए इसकी संभावना को बिना किसी आदेश के खारिज किया जाना उचित नहीं होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदाता सूची विखंडन का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू किया गया है। नगर निगम को लेकर सरकार स्तर से क्या निर्णय होगा, उस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
सहरसा को नगर निगम बनने की समाप्त नहीं हुई है संभावना यह भी पढ़ें
इधर नगर निगम को लेकर संभावित प्रत्याशी की बैचेनी बढ़ गई है। इंटरनेट मीडिया पर इस संबंध में खूब चर्चा हो रही है। सूत्रों की मानें तो सहरसा पहले से ही नगर परिषद था। मंत्री परिषद के द्वारा नगर निगम में उत्क्रमण किया गया।

अन्य समाचार