आदेश के एक माह बाद भी प्रियंका को नहीं मिला है नियोजन पत्र

जागरण संवाददाता, खगड़िया : बेगूसराय के बीहट की प्रियंका को आदेश के एक महीना बाद भी प्रखंड शिक्षिका के पद पर योगदान को लेकर नियोजन पत्र नहीं मिल सका। प्रियंका नियोजन पत्र पाने को लेकर बीडीओ सह नियोजन इकाई के सचिव अलौली मनीष कुमार, बीआरपी सरोज कुमार, प्रखंड कर्मी गौतम कुमार से गुहार लगाती रही और सभी स्तरों पर टालमटोल की नीति अब तक अपनाई जा रही है। बीडीओ सह शिक्षक नियोजन इकाई के सचिव से जब पूछा गया तो उनका कहना हुआ कि नियोजन इकाई की बैठक होगी, तब नियोजन पत्र मिलेगा। जबकि चार शिक्षकों के निलंबन को लेकर नियोजन समिति की बैठक बुलाई गई होगी। मगर प्रियंका के मामले में संज्ञान नहीं लिया गया। बीआरपी सरोज कुमार भी प्रियंका के दर्द को नहीं समझ पाए। चर्चा है कि बीआरपी ही लेन देन मामले में प्रमुख भूमिका निभाते रहे हैं और प्रियंका के मामले में लेन देन की बात नहीं हो पाई। इसलिए आशंका है कि नियोजन पत्र देने में रूचि नहीं दिखाई गई। प्रियंका का चयन अलौली प्रखंड शिक्षक पद पर हुआ। मगर बोर्ड कार्यालय की गलती के कारण मैट्रिक प्रमाण पत्र का गलत सत्यापन हो गया। शिक्षा विभाग द्वारा दोबारा बोर्ड कार्यालय से सत्यापन बाद 30 अप्रैल को प्रियंका के प्रमाण पत्र का सत्यापन होकर आ गया और विभाग ने 13 मई 22 को बीडीओ को पत्र लिखकर नियोजन की कार्यवाही को कहा था। 17 मई को बीडीओ कार्यालय में यह आदेश रिसीव हुआ। 30 मई को कार्यालय कर्मी गौतम ने कहा था कि बीडीओ साहब फाइल तैयार करने को बोले हैं। इसी बीच बीइओ चंद्रशेखर रिटायर्ड हो गए। प्रियंका बीडीओ कार्यालय अलौली और शिक्षा विभाग का चक्कर लगाते थक चुकी है। उन्होंने डीएम और डीइओ को आवेदन भी दिया है।


========
अब तक नियोजन पत्र मिल जाना चाहिए था। नियोजन पत्र क्यों नहीं मिला, इसको लेकर दोबारा बीडीओ सह नियोजन इकाई के सचिव को स्मार पत्र दिया जाएगा।
कृष्णमोहन ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, खगड़िया।

अन्य समाचार