बाढ़ प्रभावितों के लिए 11 आश्रय स्थल चयनित

संसू, नवहट्टा (सहरसा) : कोसी नदी में बाढ़ आने के बाद प्रभावित परिवारों को ऊंचे स्थान पर शरण लेने के लिए अंचल प्रशासन ने स्थल चिहित किया है। इसके लिए विभिन्न जगहों पर बने 11 बाढ़ आश्रय स्थल के अलावा विद्यालय का भी चयन किया है।

हाटी पंचायत के देवका गांव के लोगों के लिए देवका प्राथमिक विद्यालय, ऐराजी कटुआर एवं मुरली के लिए बाढ़ आश्रय स्थल मुरली, कटुआर के लोगों के लिए मुरलीपुर कटियाही उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिहित किया गया है। इसके अलावा हाटी के लोगों के लिए अन्नपूर्णा मध्य विद्यालय बराही, नदी के पूरब बसे ऐराजी कटुआर एवं बरियाही के लोगों के लिए बाढ़ आश्रय स्थल बरियाही चिह्नित किया गया है। केदली पंचायत के असैय के लोगों के लिए उर्दू प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर को पहाड़पुर एवं छतवन के लोगों के लिए शरणस्थली बनाया गया है। केदली रामपुर के लोगों के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसबन्ना हिदी, केदली के लोगों के लिए माध्यमिक विद्यालय केदली, महुआ गोविदपुर के लोगों के लिए बाढ़ आश्रय स्थल डरहार लालपुर को चिहित किया गया है। भेलाही, गाड़िया लोहार के लोगों के लिए बाढ़ आश्रय स्थल गढि़या तथा बाढ़ आश्रय स्थल गढि़या को बनाया गया है। नौला के लोगों के लिए मुरादपुर उच्च विद्यालय, बकुनियां के लोगों के लिए बरहरा स्थित बाढ़ आश्रय स्थल होगा जिसमें परताहा के लोग भी शरण लेंगे। सत़ौर के लोगों के लिए वीरजाइन का मध्य विद्यालय और मध्य विद्यालय नारायणपुर तथा शाहपुर के लोगों के लिए मध्य विद्यालय रामजी टोला का चयन शरण स्थली के रूप में किया गया है।

अन्य समाचार