नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आधा दर्जन आरोपित

जागरण संवाददाता, खगड़िया : गंगौर ओपी अंतर्गत एक गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कराया गया है। मामले को लेकर महिला थाना पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। आधे दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। आरंभिक तौर पर सामने आया कि एक आरोपित की पहले से लड़की से बातचीत होती थी। गहन जांच में मामला स्पष्ट हो पाएगा। -------------- मथुरापुर से 14 वर्षीय किशोर का अपहरण


जागरण संवाददाता, खगड़िया: शहर से सटे मथुरापुर खेल मैदान से 14 साल के प्रिस के अपहरण की खबर है। इस बाबत प्रिस के स्वजन रंजीत सिंह द्वारा थाना में लिखित शिकायत की गई है। आरोप लगाया गया है कि गांव के ही कुछ लोगों का इसमें हाथ हो सकता है। आरोप लगाया गया है कि जान मारने की नियत से प्रिस का अपहरण किया गया है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले को लेकर गंभीर है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा। घटना बाद से प्रिस के स्वजन दहशत में हैं। उन्हें अनहोनी की आशंका सता रही है। उपभोक्ता न्यायालय में दो मामले निष्पादित


जासं, खगड़िया: राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के निर्देश पर खगड़िया जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में बुधवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। जहां आयोग के अध्यक्ष शशिधर विश्वकर्मा द्वारा अजय कुमार सिंह सदस्य को पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया। इस अवसर पर उभय पक्ष की सहमति से पांच वादों को निष्पादन हेतु पीठ के समक्ष लाया गया। जहां आपसी सहमति से एक बीमा कंपनी तथा दूसरा विद्युत विभाग से संबंधित मामले निष्पादित किए गए। जानकारी के मुताबिक उपभोक्ता न्यायालय में कोविड के कारण मामलों की संख्या बढ़ गई थी। जिसका निष्पादन करने हेतु लगातार लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जहां आपसी समझौते के आधार पर वादों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाता है।

अन्य समाचार