शराब के साथ तीन महिला समेत चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खगड़िया। अलौली पुलिस द्वारा शराब के साथ तीन महिला समेत चार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों पर की गई कार्रवाई के दौरान यह सफलता मिली। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि सुनयना देवी और लाखो देवी को लड़ही से व गीता देवी और सुरेंद्र राय को मछड़ा से गिरफ्तार किया गया है। 21 लीटर शराब बरामद की गई है। केस दर्ज किया गया है। आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

===
पटना घूमने गए किशोर और 13 लोगों के खिलाफ अपहरण का केस जागरण संवाददाता, खगड़िया: खगड़िया शहर से सटे 14 साल का प्रिस पटना घूमने चले गया और स्वजन ने अपने 13 पड़ोसी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करवा दिया। केस दर्ज होने के 12 घंटे के बाद ही किशोर पटना से घर आ गया। पुलिस द्वारा कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराने की प्रकिया अपनाई जा रही है। दारोगा नीरज ठाकुर ने बताया कि आरंभिक तौर पर किशोर ने पुलिस को बताया कि मां ने उनके साथ मारपीट की थी। पांच सौ रुपये चुराकर वह पटना भाग गया। गहन जांच में बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
मेघ के जमकर बरसने पर झील में तब्दील हो जाता है शहर यह भी पढ़ें
===
युवक की मौत
जागरण संवाददाता, खगड़िया: खगड़िया- साहेबपुर कमाल स्टेशन के मध्य कुतुबपुर ढाला के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। 23 वर्षीय मु. छोटू इस्लामपुर का रहने वाला था। स्वजनों ने बताया कि देर रात खा-पीकर वह घर से निकला था। सुबह में उसका शव बरामद किया गया। रेल थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
===

अन्य समाचार