शांति समिति की बैठक में अफवाहों से दूर रहने की नसीहत

फोटो- 11 जमुई- 8

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई): शांति समिति के सदस्यों की बैठक एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में थाना में हुई। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे घटनाक्रम पर चर्चा की गई। एसडीपीओ ने कहा कि झाझा में आपसी भाईचारा रहने के कारण ही सौहार्दपूर्ण वातावरण है। जिसकी मिसाल सरस्वती पूजा, दुर्गा पूजा से लेकर ईद, बकरीद है। कुछ कारणों से आपसी भाईचारा में दरार डालने का प्रयास किया गया है। जिसे नजरअंदाज करने की बात कही। इंटरनेट मीडिया पर आ रहे अफवाहों से बचने की जरूरत है। क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना घटती है या फिर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से किसी प्रकार की कुछ बातें आती है तो वैसे लोगों को चिन्हित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को नाम गुप्त रखा जाएगा। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि पहले भी अफवाह उड़ी और देश के कई जगहों पर लोगों को भड़काने का कार्य किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही किसी व्यक्ति विशेष द्वारा गलत अफवाह फैलाए जाने की बात सामने आने पर वैसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का संकेत दिया। साथ ही शांति समिति कमेटी का पूर्ण गठन करने का निर्णय लिया गया। सभी जनप्रतिनिधियों से एक फार्म भराकर लिया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पिकी देवी, उपाध्यक्ष संजय यादव, अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन साह, प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रदेव यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष पप्पू यादव, सचिव प्रतिक शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा, समाजसेवी गौरव सिंह राठौर, महादेव रजक, पूर्व नगर उपाध्यक्ष शैलेश कुमार माथुरी, बिहार खुदरा विक्रेता संघ के अध्यक्ष बब्लू केसरी एवं महासचिव सोनू वर्णवाल, काजी उल्लाउघीन, मु. सज्जाद अंसारी थे।

अन्य समाचार