शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण, केस

बगहा। नदी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। पीड़िता की मां ने स्थानीय नदी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही सात लोगों को नामजद किया है। उसने बताया कि आठ जून की रात उसकी 13 साल की बच्ची घर से बाहर शौच के लिए निकली और घर नहीं लौटी। सुबह से उसकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन, उसका कहीं भी पता नहीं चला। जानकारी मिली कि गांव का ही पन्नालाल यादव उसे लेकर फरार है। पन्ना लाल यादव के घर युवती के स्वजन पूछताछ करने के लिए गए तो उन लोगों ने गाली-गलौज व मारपीट की। आते समय श्रीकिशुन यादव, राजेश यादव, राकेश यादव, हरेराम यादव, बृजेश यादव व विद्यावती देवी ने धमकी भी दी कि लड़की को वापस नहीं किया जाएगा। मामले में थानाध्यक्ष प्रभात समीर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पति गया परदेस कमाने, पत्नी प्रेमी के साथ फरार


बगहा। वाल्मीकिनगर थाने के एक गांव से विवाहिता का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में लौकरिया थाने के एक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए यूपी के नेबुआ-नौरंगिया निवासी व एलआईसी एजेंट गुड्डू यादव को नामजद किया है। उसने बताया कि मेरी शादी एक साल पहले हुई थी। पत्नी को मायके छोड़ परदेस में मजदूरी करने चला गया। जब घर वापस लौटा और ससुराल गया तो पत्नी वहां से गायब थी। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि गुड्डु यादव उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया है। जिसमें उसके साथ चार अन्य लोगों का भी सहयोग है। मामले में थानाध्यक्ष अर्जुन लाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। विवाहिता का अपहरण
बगहा। धनहा थाने के एक गांव से एक विवाहिता का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में विवाहिता के पति ने धनहा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि पांच जून की रात से पत्नी बच्चे को छोड़ घर से गायब है। दूसरे दिन सुबह से ही उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली तो 14 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

अन्य समाचार