सौरभ भारती बने डीएम के ओएसडी



जा सं शेखपुरा कलेक्ट्रेट में तैनात बिहार प्रशासनिक सेवा के परीक्ष्यमान वरीय उपसमाहर्ता सौरभ कुमार भारती को डीएम का नया ओएसडी बनाया गया है। यह महत्वपूर्ण पद अपर एसडीएम राजीव कुमार के स्थानांतरण की वजह से खाली था। कुछ पदाधिकारियों अतिरिक्त प्रभार दिये गए हैं। इसमें पहले से ही कई महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहीं वरीय उप समाहर्ता सोनी कुमारी को नीति आयोग का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। पहले यह जिम्मेवारी अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी खिलाफत अंसारी के पास थी। डीसीएलआर विमल कुमार सिंह को जिला नीलम पत्र शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। परीक्ष्यमान वरीय उपसमाहर्ता धर्मराज को जिला आपदा विभाग का प्रभारी बनाया गया। यह पद भी अपर एसडीएम राजीव कुमार के जिम्मे था।

कालाजार वाले क्षेत्र में आज से होगा छिड़काव जा सं शेखपुरा जिला के कालाजार प्रभावित क्षेत्र के गांवों में आज से छिड़काव का काम शुरू होगा। सिविल सर्जन डा पृथ्वीराज ने बताया जिला के सदर प्रखंड के कोसरा पंचायत के गांवों में यह छिड़काव होगा। इसके लिए टीम को लगाया गया है। कोसरा गांव में कालाजार का एक रोगी मिला है। इसको लेकर एहतियात के तौर पर कोसरा तथा इसके पास-पास के गांव खखड़ा,जियनबीघा,प्रभुबीघा,दानीबीघा गांवों में प्रत्येक घर में दवा का छिड़काव किया जाएगा। 22 जून से 15 जुलाई तक घर-घर छिड़काव का काम किया जाएगा। इन गांवों के 1578 घरों के 4982 कमरों में छिड़काव का काम होगा।
किशोरी को भगा ले जाने की शिकायत जा सं शेखपुरा अरियरी थाना के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने की शिकायत अरियरी थाना में दर्ज कराई गई है। यह किशोरी 16 जून से ही लापता है। किशोरी की मां ने गांव के ही सन्नी कुमार और राहुल कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी के पिता दिल्ली में रहते हैं और वह अपनी मां के साथ गांव में रहती थी। मां ने लिखित शिकायत में सन्नी पर बुरी नीयत से बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

अन्य समाचार