पंचायत के अधिकारों को छीनने का चल रहा प्रयास : जयप्रकाश

संवाद सहयोगी, मुंगेर : राजद का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन मुंगेर क्लब में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निरंजन यादव ने की। उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र व सरकार का दर्पण है। बिना पंचायतों को मजबूत किए विकास की कल्पना नहीं हो सकती। पंचायतों के अधिकारों को वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार छीनने का प्रयास कर रही है। पंचायतों को अधिकार देकर सत्ता का विकेंद्रीकरण करने के बजाय एक जगह केंद्रीकरण हो रहा है। वर्तमान सरकार युवाओं को अग्निपथ योजना के नाम पर ठगने का काम कर रही है। युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेला जा रहा है। एनडीए की सरकार ने युवाओं को हर साल दो करोड़ रोजगार देने का आश्वासन दिया था, जिसे आज तक पूरा नही किया गया। पांच वर्षो से रेलवे में बहाली बंद है। चार वर्षो से सेना में बहाली नहीं हो रही है। हर वर्ष 1.5 लाख जवान रिटार्यड हो रहे हैं, इसके बदले में महज चार साल के लिए 40 हजार युवाओं को अग्निवीर सेवा में बहाल की नीति लाई गई है। राजद ने नीति का विरोध किया है। मुख्य अतिथि पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र विद्यार्थी ने कहा कि राजद पंचायतीराज प्रकोष्ट के संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। जिले के सभी प्रकोष्ठों से बेहतर व मजबूत संगठन बनकर उभरे। जिलाध्यक्ष देवकीनंदन ने मजबूती की बात कही। इस अवसर पर नरेश सिंह यादब, जिला उपाध्यक्ष प्रो. विनय सुमन,प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव, बुद्धजीवि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रमन उर्फ राजू यादव, गजेंद्र कुमार हिमांशु, मु. आसिफ वसीम, दिनेश यादव सहित कई थे।


अन्य समाचार