94 कृषि समन्वयकों का स्थानांतरण

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : कृषि निदेशक बिहार राज्य के निर्देश के आलोक में जिले के सभी 94 कृषि समन्वयकों को स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में कृषि समन्वयकों से प्राप्त विकल्प के आधार पर या पूर्व में उपलब्ध कराए गए विकल्प के आधार पर प्रशासनिक ²ष्टिकोण से कार्यहित में स्थानांतरण तथा पदस्थापना की सूची तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी स्थानांतरित कृषि समन्वयक एक सप्ताह के अंदर नव पदस्थापन प्रखंड में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। सभी स्थानांतरित कृषि समन्वयकों को जुलाई माह का वेतन नवपदस्थापित प्रखंड से प्राप्त होगा।


------------------------------
किसका किस प्रखंड में हुआ स्थानांतरण उग्रसेन कुमार सिन्हा करायपरसुराय, सुरेश प्रसाद अस्थावां, वीरमणि प्रसाद रहुई, सतानंद कुमार वर्मा करायपरसुराय, फहद मखदुमी एकंगरसराय, कुंदन कुमार सिंह राजगीर, मिथलेश कुमार चंडी, नवीन कुमार सिलाव, राकेश कुमार बिहारशरीफ, अजीत कुमार करायपरसुराय, संजीव कुमार नूरसराय, राजकपूर एकंगरसराय, मनोज कुमार सिन्हा नगरनौसा, सुबोध कुमार रहुई, नवीन भारती हिलसा, यशवीन कुमार थरथरी, राम विनय प्रसाद नूरसराय प्रखंड के पंचायत में सेवा देंगे। वहीं संजीत कुमार इस्लामपुर, पंकज कुमार थरथरी, अनुज कुमार एकंगरसराय, सुरेन्द्र कुमार नूरसराय, ओमप्रकाश आर्य हिलसा, अविनाश कुमार एकंगरसराय, कौशल किशोर इस्लामपुर, तकी अहमद गिरियक, राकेश कुमार थरथरी, शोभा कुमारी नगरनौसा, अरुण कुमार सिलाव, ब्रजेश कुमार सिलाव, सेतोष कुमार सिन्हा इस्लामपुर, राजीव रंजन कुमार राजगीर, मुकेश कुमार बिहारशरीफ, राजीव रंजन कुमार इस्लामपुर, संजीत कुमार बिहारशरीफ व धर्मेन्द्र कुमार एकंगरसराय प्रखंड के पंचायत में एक सप्ताह के अंदर सेवा देंगे। इसके अलावा दिलीप कुमार बिहारशरीफ, विश्वकांत कुमार वर्मा नगरनौसा, सुबोध कुमार निराला रहुई, कुमार धनंजय रहुई, संजय पासवान बिहारशरीफ, शैलेन्द्र कुमार हरनौत, अनिरूद्ध कुमार बिहारशरीफ तथा अन्य कृषि समन्वयकों को अलग-अलग प्रखंड के पंचायतों में स्थानांतरण हुआ है।

अन्य समाचार