गलियों में बह रहा पानी, हर दिन वार्ड वासियों को हो रही परेशानी

संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर) : नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या दो में वैसे तो कई समस्याएं हैं। यहां की सबसे बड़ी जलनिकासी की है। नाला निर्माण नहीं होने के कारण घरों से गंदे पानी सड़क और गलियों में फैल जाता है। वर्षा के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। यहां रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। इतना ही नहीं यहां के पार्षद ही नगर परिषद के सफाई संयोजक भी हैं, इसके बावजूद वार्ड स्थिति इस तरह है। वार्ड में दो सरकारी विद्यालय है। दो आंगनबाड़ी केंद्रों का भी संचालन होता है। दो जन वितरण प्रणाली की दुकानें है। यहां ज्यादातर महादलित समाज के लोग रहते हैं। वार्ड की आबादी लगभग पांच हजार है। इस वार्ड की समस्याएं और भी है। यहां स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरा पसरा रहता है। सफाई की व्यवस्था भी सही नहीं है। पाइप लाइन कार्य के कारण सड़कों की हालत भी दयनीय हो गई है।


जानिए वार्ड वासियों का दर्द -वर्षा होने के कारण सड़क पर चलना दुश्वार हो जाता है। नाला का पानी सड़क पर बह रहा है और सड़क की स्थिति अत्यंत ही जर्जर हो गई है। कई बार विभाग को इसकी सूचना दी गई है। इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। -धर्मवीर चौधरी। -वार्ड की सभी सड़कों को पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खोद दिया गया है, इस वजह से प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है। आने-जाने वाले राहगीरों के साथ-साथ स्कूली छात्र भी गिरकर घायल हो रहे हैं। सुध लेने वाला कोई नहीं है। -पीके सोरेन -महादलित बस्ती होने के बावजूद नालों में गंदगी फैली है। सही से निकास नहीं होने की वजह से नाले का पानी सड़क में बहता है। नगर परिषद प्रशासन को इस दिशा में अविलंब पहल करना चाहिए और लोगों को होने वाली असुविधा से निजात दिलानी चाहिए। -गोविद बास
बड़ी आशिकपुर होते हुए प्रतिदिन सैकड़ों रेलकर्मी के अलावा राहगीरों का आना जाना लगा रहता है। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट भी खराब है। जो लोग नियमित रूप से नगर परिषद को टैक्स का भुगतान कर रहे हैं वह भी नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। -गौतम राउत कोट - सीमित संसाधनों में नगर परिषद बेहतर सफाई व्यवस्था लोगों को उपलब्ध करा रहा है। नाला के निर्माण के लिए जो भी आवश्यक कार्रवाई है। उसे जांच कर पूरा किया जाएगा। -पूजा माला, कार्यपालक पदाधिकारी

अन्य समाचार