जिदा हो रहे तालाब, फरकिया की आर्थिकी होगी मजबूत

जागरण टीम, बेलदौर (खगड़िया) : खगड़िया में कुल पांच सौ तालाब है। सौ सरकारी और चार सौ निजी तालाब है। अमृत सरोवर योजना के तहत खगड़िया को 75 तालाब का लक्ष्य मिला है। जिसमें 12 तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू है। जब सभी 75 तालाबों का जीर्णोद्धार हो जाएगा, तो तस्वीर बदल जाएगी। इससे मछली उत्पादन में और बढ़ोत्तरी होगी। फिलहाल खगड़िया में 33 हजार मीट्रिक टन मछली का उत्पादन होता है। बड़ी संख्या में रोजी-रोजगार का विकास होगा। जलश्रोतों के जिदा होने से भू-गर्भीय जल के क्षरण को रोका जा सकेगा। समता स्वयंसेवी संगठन और मेघ पाइन अभियान के एक अध्ययन के अनुसार खगड़िया में डेढ़ फीट की दर से पानी नीचे जा रहा है।


खैर, अमृत सरोवर योजना से नई उम्मीद जगी है। अर्थशास्त्री डा. अनिल ठाकुर कहते हैं- तालाबों के जीर्णोद्धार से वाटर लेवल ऊपर आएगा। सिचाई की सुविधा विकसित होगी। तालाब और पंपसेट से सिचाई में अंतर है। तालाब से सिचाई में फसल को पानी के साथ-साथ पोषक तत्व भी मिलता है। वर्षा जल का संग्रहण होगा। मछली उत्पादन से रोजी-रोजगार के साधन विकसित होंगे।
इधर बेलदौर प्रखंड में दो तालाबों को प्रमुखता से चिह्नित कर जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया है। 2023 तक जीर्णोद्धार कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। मनरेगा योजना से कंजरी पंचायत के वीरा घाट में सार्वजनिक तालाब का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। लागत खर्च चार लाख 74 हजार है। जबकि पीरनगरा में भी इतने ही लागत से तालाब का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। मिट्टी की खुदाई का कार्य जारी है। पीरनगरा के मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार कहते हैं- अमृत सरोवर योजना वास्तव में संजीवनी का काम करेगा। तालाब-पोखर हमारी संस्कृति का भी अभिन्न हिस्सा है। तालाब से फायदे ही फायदे हैं। मृतप्राय तालाब-पोखर अब जिदा हो जाएगा। तालाब जीर्णोद्धार कार्य से मजदूरों को रोजगार भी मिल रहा है। इससे मत्स्य पालन के साथ-साथ पशुपालन को भी बढ़ावा मिलेगा। जल जीवन हरियाली अभियान को भी गति मिलेगी।

बेलदौर प्रखंड के अलग-अलग गांवों में 10 तालाबों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाबत दो तालाब का जीर्णोद्धार कार्य जारी है। 2023 तक जीर्णोद्धार कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। तालाब निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को फायदे ही फायदे मिलेंगे। विजय कुमार मंडल, पीओ, मनरेगा बेलदौर

नदी-पानी का जिला है खगड़िया। अमृत सरोवर योजना के तहत यहां 75 तालाब का लक्ष्य मिला है। 12 के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू है।
शहादत हुसैन, डायरेक्टर, डीआरडीए, खगड़िया

तालाब-पोखर हमारी सांस्कृतिक पहचान है। आर्थिक ²ष्टि से भी यह महत्वपूर्ण है। अभी खगड़िया का वाटर लेवल नीचे जा रहा है। तालाब पोखर के जीर्णोद्धार से यह ऊपर आएगा।
डा. अनिल ठाकुर, अर्थशास्त्री

अन्य समाचार