एनीमिया से बचाव के लिए प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन जरूरी

संवाद सहयोगी, किशनगंज : एनीमिया से बचाव के लिए प्रोटीनयुक्त आहर का सेवन करना चाहिए। यह बीमारी खून की कमी से होती है। इसलिए इससे बचाव के लिए आयरनयुक्त भोजन का सेवन करना जरूरी है। शरीर में पर्याप्त आयरन रहने से इस बीमारी की संभावना नही के बराबर रहती है। इसलिए खान-पान एवं रहन-सहन का विशेष ख्याल रखें और सकारात्मक बदलाव ही बीमारी से बचाव का बड़ा उपचार है। यह जानकारी रविवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. केके कश्यप ने दी।

उन्होंने बताया कि एनीमिया बीमारी खून में पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं या हीमोग्लोबिन कम होने से होती है। लक्षण दिखते ही तुरंत इलाज कराएं और चिकित्सा परामर्श का पालन करें। अन्यथा थोड़ी सी लापरवाही बड़ी मुसीबत और परेशानी का कारण बन सकता है। इससे घबराने की भी जरूरत नहीं है। ऐसे में समय पर जांच के लिए अस्पताल जाने एवं चिकित्सकों की सलाह का पालन करना चाहिए।

आयरन की कमी के कारण एनीमिया होता है। इसलिए आहार बदलने एवं आयरन युक्त आहार का सेवन करने से इस बीमारी से बचाव होगा। साथ ही लक्षण दिखते ही मरीजों को तुरंत जांच करानी चाहिए और चिकित्सा परामर्श का पालन करते हुए आवश्यक इलाज भी कराना चाहिए। एनीमिया बीमारी के शुरुआती लक्षण थकान, कमजोरी, त्वचा का पीला होना, दिल की धड़कन में बदलाव, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, सीने में दर्द, हाथों और पैरों का ठंडा होना, सिरदर्द आदि है। ऐसा लक्षण होते ही ससमय इलाज कराएं।
महिला चिकित्सा पदाधिकारी डा. शबनम याश्मिन ने बताया की एनीमिया के दौरान प्रोटीन युक्त खाने का सेवन करें। इनमें पालक, सोयाबीन, चुकंदर, लाल मांस, अंडे, टमाटर, अनार, शहद, सेब, खजूर आदि शमिल किए जा सकते हैं। जो कि आपके शरीर की कमी को पूरा करने के साथ हीमोग्लोबिन जैसी कमी भी दूर करता है। इससे आपको एनीमिया बीमारी से बचाव मिल सकता है। गर्भवती महिलाएं को गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए शरीर में रक्त का निर्माण करना पड़ता है। जिसमें कमी होने के कारण एनीमिया होने की प्रबल संभावना हो जाती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को गर्भ दौरान लगातार हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच करानी चाहिए।

अन्य समाचार