विवाद में खून से लाल हुई जमीन, दोहरे हत्याकांड से दहला इलाका

शिवहर। विवाद में खून से लाल हो गई जमीन और एक बार फिर दोहरे हत्याकांड से शिवहर का इलाका दहल गया है। सोमवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर दो सगे भाईयों की निर्मम हत्या कर दी। मृतक स्व. रामप्रताप पासवान के पुत्र केश्वर पासवान और रामलाल पासवान की गोली मारकर सरे-शाम हत्या की इस वारदात से शिवहर का इलाका एक बार फिर दहल गया है। लोगों के अनुसार, दोनों भाईयों को बेलर बनने की सजा मिली हैं। ग्रामीण रामबालक पासवान और चिरंजन पासवान की जमानत के लिए बेलर बनने से नाराज हमलावारों ने गोली मारकर दोनों की निर्मम हत्या कर दी है। अपराधियों ने दोनों भाईयों के सिर में दो-दो गोली मारी। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। मृतक दोनों भाई किसानी करते थे। केश्वर पासवान को एक पुत्र है। जबकि, रामलाल पासवान को चार संतान है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लि भेज दिया गया है। बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। अपराधियों की तलाश में देर रात तक छापेमारी जारी है। घटना के बाद शिवहर शहर से लेकर रेजमा गांव तक आक्रोश बरकरार है। रामबालक और चितरंजन थे भूमि विवाद में जेल में बंद


शिवहर : रेजमा निवासी रामबालक पासवान और चितरंजन पासवान के भूमि विवाद की कीमत रामलाल पासवान और उनके भाई केश्वर पासवान को अपनी जान देकर चुकानी पनी। बेलर बनना दोनों को महंगा पड़ा। विरोधी पक्ष को यह नागवार गुजरा। नतीजतन, दोनों की जिदगी चली गई। रेजमा निवासी रामबालक पासवान और चितरंजन पासवान का गांव के कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों शिवहर जेल में बंद थे। दोनों की जमानत की प्रक्रिया चल रही थी। इसमें केश्वर पासवान और रामलाल पासवान बेलर बनने के लिए सोमवार की सुबह ही कोर्ट आए थे। दोपहर बाद जमानत की प्रक्रिया शुरू हुई। कोर्ट द्वारा अर्जी स्वीकारे जाने के बाद दोनों शाम साढ़े चार बजे कोर्ट से निकल गए। बताया जा रहा हैं कि, इसके बाद दोनों ने शहर में कुछ खरीदारी की। फिर अपने गांव के लिए पैदल ही रवाना हो गए। माना जा रहा हैं कि, हमलावर कोर्ट से दोनों का पीछा कर रहे थे। मठ टोला के पास कम आवाजाही देखकर हमलावरों ने करीब से दोनों भाईयों के सिर में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। रेजमा निवासी रामलाल पासवान और उसके भाई केश्वर पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों कोर्ट में बेलर बनने आए थे। इसके बाद अपने घर वापिस जा रहे थे। मठ टोला के पास बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। स्वजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। - अनंत कुमार राय, एसपी शिवहर।

अन्य समाचार