बिहार के अग्रणी समाजवादी नेता थे नरेंद्र सिंह : श्रेयसी

फोटो- 05 जमुई- 28

संवाद सहयोगी, जमुई : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन के उपरांत उनके पैतृक गांव पकरी पहुंचकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, बिहार सरकार के मंत्री जमा खान, जयंत राज, विधान पार्षद अजय सिंह, विधायक राजीव सिंह, पूर्व मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत एवं जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके स्वजनों का ढांढस बढ़ाया। जमुई विधायक ने कहा कि बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के मृत्यु की खबर सुनकर दिल्ली से उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके पुत्र बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह के आवास पर पहुंच कर पुण्य आत्मा के पार्थिव शरीर की पटना से जमुई तक की अंतिम यात्रा में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि नरेंद्र सिंह बिहार के अग्रणी महान समाजवादी नेताओं में शामिल हैं। उनके कई ऐतिहासिक कार्य सदैव याद किए जाएंगे। उनके राजनीतिक कौशल और सूझ-बूझ के हम सब कायल रहेंगे और उनकी कमी भी हम लोगों को सदैव खलेगी। नरेंद्र सिंह की राजनीतिक यात्रा हम सब के लिए सदा प्रेरणा का स्त्रोत बनी रहेगी। इनके निधन से जमुई ही नहीं, पूरे बिहार को नुकसान पहुंचा है। ऐसे महान समाजवादी नेता को कोटि-कोटि नमन ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार जनों को संबल प्रदान करें।

----------
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की कमी हमेशा खलेगी : चौबे
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने सूबे के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी कमी हमेशा खलेगी। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी नरेंद्र सिंह जन-जन के नेता थे। उन्होंने समाज के हर वर्गों के लिए काम किया। बिहार के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे। भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे मंत्री सुमित सिंह के आवास पर जाकर स्व. नरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अन्य समाचार