भूमि विवाद में मारपीट व गोलीबारी, छह घायल

संवाद सूत्र, प्रतापगंज (सुपौल) : थाना क्षेत्र के सूर्यापुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी की घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी अनुसार दोनों पक्षों के दो लोगों को गोली लगी है। वहीं अन्य चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। चार लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापगंज में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु दरभंगा रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती अन्य पुलिस बलों के साथ अस्पताल पहुंच घटना की तहकीकात में जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक भूमि बंटवारे को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह एक पक्ष द्वारा खेतों की जुताई की जा रही थी। दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां पहुंच खेतों की चल रही जुताई का विरोध किया। इसी बात को लेकर कहा-सुनी बढ़ी और एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के उपर गोली चला दी गई। गोली की आवाज सुनते ही दोनों पक्षों के लोग सहित आसपास के लोग भी खेतों की ओर दौड़ पड़े। मारपीट का सिलसिला शुरु हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोगों को गोली लगने सहित अन्य 4 लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे स्वजनों सहित ग्रामीणों ने जख्मी श्यामदेव बिराजी, बिनोद बिराजी, संजय बिराजी, सूर्यमणि देवी, फूलचंद बिराजी व कपिल देव बिराजी को जैसे-तैसे प्रतापगंज अस्पताल लाया। जहां से अबतक प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों के दरभंगा रेफर कर दिया गया है। फूलचंद बिराजी व कपिलदेव बिराजी का उपचार प्रतापगंज अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना से प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के लोग स्तब्ध हैं। श्यामदेव बिराजी के पुत्र अरविद बिराजी ने बताया कि उनके पिता को सिर में गोली मारी गई है। को सिर में गोली लगी है। दूसरे पक्ष के सूर्यमणि देवी को भी गोली से ही घायल बताया जा रहा है। है। समाचार प्रेषण तक पुलिस कुछ बताने की स्थिति में नहीं है, किसी पक्ष से अब तक थाने को आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

बिन बरसे मानसून फेर रहा किसानों के अरमानों पर पानी यह भी पढ़ें

अन्य समाचार