प्रेम विवाह से नाराज ससुराल वालों ने बहू की हत्या की रची साजिश

संवाद सहयोगी, राजगीर : प्रेम-विवाह से नारा•ा ससुराल वालों की भेंट चढ़ने जा रही एक युवती उस समय बच गई, जब पुलिस की नजर उनकी गतिविधियों पर पड़ गई। राजगीर के पांचवें पर्वत वैभारगिरि पर बुधवार की शाम को अचेतावस्था में पुलिस ने एक युवती को बरामद किया। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इस क्रम में होश में आने पर युवती ने बताया कि पटना के तारामंडल स्थित मंदिरिया मोहल्ला निवासी स्व रामदेव प्रसाद की 22 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी है। 19 अप्रैल को पटना के ही पुनपुन थानाक्षेत्र स्थित गंजपर निवासी अमित कुमार से प्रेम-विवाह किया था। मगर इस शादी से दोनों के घर वाले नाराज थे। इसलिए दोनों दिल्ली के फरीदाबाद चले गए। सोनी ने बताया कि कुछ दिनों से पति अमित से अन-बन चल रही थी। फोन पर पति ने अपने माता-पिता से बातचीत की और तब उसने उसे पटना ससुराल ले आया। जहां उसके साथ बदसलूकी की जाती थी। इस बारे में वह अपने मायके वालों को भी अवगत कराई। मगर इस प्रेम विवाह से नारा•ा मायके वालों ने भी मदद करने से इन्कार कर दिया। तब सास उषा देवी ने धाम पर विधिवत शादी कराने के बहाने से पति अमित सहित ससुर और देवर के साथ बुधवार को ट्रेन से उसे राजगीर ले आए। इस दौरान उसे वैभारगिरि पर्वत पर ले गए। उसने रोते हुए बताया कि सास ने हरे रंग की पुड़िया में कुछ खाने को दिया। जिससे उसका सर भारी होने लगा। उसने बताया कि इस दौरान उसे धक्का देने का भी प्रयास करने लगे। तब तक वह बेहोश हो गई। अस्पताल में मौजूद सहायक अवर निरीक्षक कुंदन शर्मा ने बताया कि कुंड ओपी पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे और नशे की हालत में पाई गई युवती को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम²ष्टया यह साजिश के तहत हत्या करने के प्रयास का मामला प्रतीत होता है। युवती को नशीली पदार्थ खिलाया गया है। जिसके कारण वह अचेतावस्था में है। फिलहाल पुलिस उसके सामान्य अवस्था में लौटने का इंतजार कर रही है। पुलिस अभिरक्षा में युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है।


अन्य समाचार