मारपीट में जख्मी महिला ने देवर सहित चार लोगों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

संवाद सहयोगी, लखीसराय : रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में आपसी मारपीट में जख्मी 45 वर्षीय महिला ने अपने देवर सहित चार अन्य लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला को बुधवार की रात इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि सदर अस्पताल में महिला का इलाज करने वाले डा. मणिभूषण ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या महिला के साथ दुष्कर्म होने की संभावना नजर नहीं आई।

जानकारी के अनुसार महिला का उसके देवर के साथ काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम महिला का उसकी देवरानी के साथ झगड़ा हुआ। उसी रात देवरानी के पक्ष में पिपरिया थाना क्षेत्र के मालपुर के उसकी बहन का बेटा अपने एक मित्र के साथ महिला के गांव पहुंचकर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। शोरगुल होने पर उक्त दोनों युवक महिला के घर से निकलकर बाइक पर सवार होकर भागने लगा। इसी दौरान संबंधित महिला के सहयोग से ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर रामगढ़चौक थाना की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस हिरासत में मौजूद युवक की पहचान मालपुर के उमाशंकर साव के पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। हालांकि इस संबंध में अभी तक थाना में लिखित सूचना नहीं दी गई है। इधर पीड़िता की पुत्री ने बताया कि बुधवार को वह शाहनगर स्थित अपने ननिहाल में थी। उसकी मां एवं तीन छोटा भाई घर पर था। रात में उसके चाचा सहित चार लोग दीवार गिराकर उसके घर में घुस गया। इसके बाद उसकी मां एवं भाई के साथ मार-पीट की। फिर मां के दुष्कर्म किया। इससे उसकी मां बेहोश हो गई। घर आकर उसने ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इलाज के लिए उसकी मां को रामगढ़चौक पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से पीड़िता का सीटी स्कैन कराने के लिए सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। इधर रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष अरविद कुमार ने बताया कि महिला के साथ मारपीट हुई है, दुष्कर्म होने की सूचना नहीं है। ग्रामीण भी दुष्कर्म की घटना नहीं बता रहे हैं। इस संबंध में पीड़िता ने लिखित नहीं दिया है।

अन्य समाचार