अगलगी में चार परिवारों के चार घर जले

संवाद सूत्र, राघोपुर (सुपौल)। थाना क्षेत्र की देवीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 में गुरुवार के देर रात आग लग जाने से चार परिवार के चार घर, फर्नीचर, कपड़ा, अनाज सहित नगद राशि जल गई। बताया गया कि यह घटना रात के करीब एक बजे की है। सभी घरों में सो रहे थे और जबतक जगे तब तक आग अलग-अलग परिवार के चार घर को अपने आगोश में ले लिया था। घटना की सूचना पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक चारों घर में रखा अनाज, कपड़ा, लकड़ी का सामान, नगद राशि सहित एक गाय व एक बकरी आग की बलि चढ़ चुकी थी।

जानकारी अनुसार जलेश्वर राम, रबेन राम, अरबिद राम एवं सबेन राम के घर आग लगी। जानकारी देते पीड़ित गृह स्वामी ने कहा कि सभी सो रहे थे, नींद खुली तो देखा कि उनके घर में आग लगी है। जब तक आस पड़ोस के लोग आते तब तक आग विकराल रूप ले लिया था। किसी तरह वे लोग जान बचा पाए। हालांकि लोगो के प्रयास से अगजनी के इस घटना में अन्य परिवार को हताहत होने से बचा लिया गया। इस घटना में जालेश्वर राम का एक घर व सामान, अनाज जल गया। रबेन राम ने कहा कि उनके घर का अनाज, कपड़ा व समान सहित 90 हजार रुपये जल गए। अरबिद राम ने बताया कि इस घटना में उनकी एक गाय व एक बकरी झुलसकर मर गई। बताया कि 25 हजार नगद, कपड़ा, अनाज सहित अन्य सामान जल गए। घटना की सूचना पर सूरज साह एवं पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दिया। अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी ने कहा कि घटना की सूचना दूरभाष से मिली है। आवेदन मिलने उपरांत यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार