गोपालगंज के थावे में बनेगा बिहार का पहला ऑक्सीजन पार्क, लगेंगे खास किस्म के बांस के पौधे

08 Jul, 2022 08:23 AM | Saroj Kumar 234

गोपालगंज जिले के थावे में बिहार का पहला ऑक्सीजन पार्क बनाया जाएगा। इसमें बांस की खास किस्म की भीमा प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। ऑक्सीजन पार्क में ओपन जिम, झूले और फव्वारे भी लगेंगे।


गोपालगंज जिले के थावे के जंगल में बिहार का पहला ऑक्सीजन पार्क बनाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के 75 शहरों के वन क्षेत्रों को नगर वन योजना से विकसित किया जा रहा है। गोपालगंज के पास स्थित थावे जंगल का इसके लिए चयन किया जगया है। प्रस्तावित ऑक्सीजन पार्क में तमिलनाडु के सलेम की तर्ज पर बांस की खास किस्म के पौधे लगाए जाएंगे। 


वन विभाग के मुताबिक थावे में बनने वाले ऑक्सीजन पार्क में भीमा प्रजाति के बांस के पौधे लगाए जाएंगे। ये पौधे कुछ समय बाद पेड़ बन जाएंगे। भीमा बांस के पेड़ दूसरों के मुकाबले 35 फीसदी ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं। साथ ही ये ज्यादा समय तक उगे रहते हैं। इन्हें बार-बार लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इनकी ग्रोथ भी तेजी से होती है।


वन विभाग जल्द ही गोपालगंज के थावे वन परिसर में ऑक्सीजन पार्क के लिए सटीक जगह का चयन करके ब्लू प्रिंट तैयार कर लेगा। इससे वातावरण शुद्ध होगा और पर्टयन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रस्तावित ऑक्सीजन पार्क में ओफन जिम, झूले और फव्वारे भी लगाए जाएंगे। परिसर में मौजूद तालाब का रूप निखारा जाएगा। 
वन परिसर में थावे मंदिर मौजूद है। यहां देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्हें ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन पार्क में पैदल पथ बनाया जाएगा। ऑक्सीजन पार्क बनने के बाद मॉर्निंग-इवनिंग वॉक पर लोग यहां आ सकेंगे। छात्र पार्क में बैठकर सुकून से पढ़ाई कर सकेंगे। इससे लोगों की सेहत में सुधार होगा। जैव विविधता के संरक्षण और संवर्द्धन में मदद मिलेगी।

अन्य समाचार