आपसी विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

संवाद सूत्र, झाझा(जमुई): थाना क्षेत्र के चांय गांव में आपसी विवाद मे तीन पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस मामले में तीनों पक्षों ने थाना में शुक्रवार की शाम केस दर्ज कराया है। गांव के संजीत कुमार ने कहा कि घर के सामने सुभाष रजक, टूनटून रजक, सुमन रजक, मन्नु रजक, सुधीर रजक, विखल रजक एवं रवि रजक पटाखा जलाने लगा। मना किए तो सभी मारपीट करने लगे। इसके बाद घर घुसकर सुजीत की मां के गले से सोने का मंगल सूत्र, दादी के चांदी का बाला एवं चाची के गले से चांदी की सिकड़ी और संजीत की सोने का चेन छीन लिया। साथ ही घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। दूसरे पक्ष के घनश्याम रजक ने कहा कि पुत्र रवि कुमार घर आ रहा था। रास्ते में धनु रजक, गिद्धौर थाना के कुंधूर गांव के सूरज रजक एवं वसंती देवी, धनु रजक की बेटी और दामाद ने मारपीट कर घायल कर। तीसरे पक्ष के टुनटुन रजक ने कहा कि पुत्र सुमन रजक घर आ रहा था। रास्ते में गांव के शंकर यादव, मुनिया देवी, संजीत कुमार, शंभु यादव, बबिता देवी, सहदेव यादव, मानकवा देवी ने मारपीट की। बचाने के लिए टुनटुन रजक दौड़ा तो उसके साथ भी मारपीट की। जिसमें पिता एवं पुत्र घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज अस्पताल में किया गया। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने तीनों के आवेदन पर मामला दर्ज करने की बात कही।


अन्य समाचार