कड़ाके की धूप से किसानों के जल रहे हैं सपने

जासं, शेखपुरा:

शेखपुरा जिले में इन दिनों कड़ाके की धूप है। आलम यह है कि पांच बजे सुबह से ही छह बजे शाम तक तीखी धूप रहती है। दोपहर में लोगों को सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा है। देह जलाने वाली कड़ाके की धूप के साथ-साथ इस धूप से किसानों के सपने भी जल रहे हैं। वहीं पानी के अभाव में धान के बिचड़े सूख रहे हैं।
कई दिनों से नहीं हुई है वर्षा
जिले में कई दिनों से वर्षा नहीं हुई है। इस वजह से धान की रोपनी का काम प्रभावित हुआ है। मात्र दो प्रतिशत ही धान की रोपनी का सरकारी आंकड़ा है। हालांकि आम लोग इसे भी गलत मानते हैं। शेखपुरा के कटारी निवासी किसान रंजन कुमार, करकी निवासी संजीत कुमार, पिजड़ी निवासी प्रभात कुमार व कौशल किशोर ने बताया कि धान की खेती प्रभावित हो रही है। कई किसान जिन्होंने रोहिणी नक्षत्र में बिछड़ा लगा दिया था उनके धान की रोपनी होनी थी, परंतु खेत सूखे पड़े हैं। बारिश नहीं हो रही है। कृषि जानकार शांति भूषण ने बताया कि मंसूरी इत्यादि धान की रोपनी का समय है परंतु पानी नहीं होने से यह सब प्रभावित हो रहा है। हाइब्रिड किसानों को थोड़ी स्थिति ठीक है।

-
जिले में नलकूप की स्थिति नहीं है ठीक जिले में सरकारी नलकूप की स्थिति ठीक नहीं है। जिलाधिकारी ने नलकूप को ठीक करने के सख्त निर्देश दिए, परंतु नलकूप विभाग के अधिकारियों के द्वारा इस पर खास संज्ञान नहीं लिया गया। इस वजह से सार्वजनिक नलकूप बेकार पड़े हुए हैं। हालांकि किसानों ने अपने खेतों में बोरिग करा लिया है इससे धान की थोड़ी खेती हो सकती।
--
सूखे हैं ताल-तलैया, नहर में नहीं है पानी
जिले के सभी प्रमुख ताल-तलैया सूखे हुए हैं। नहर में भी पानी का अभाव है। जिले के सबसे प्रमुख नहर टाटी भी पानी के अभाव में सुखा हुआ है। जबकि सकरी नहर का भी यही हाल है।

अन्य समाचार