मस्जिदों में नमाज अदा कर मांगी अमन व चैन की दुआ

जागरण टीम, मधेपुरा : जिले में रविवार को शांतिपूर्ण व सौहार्द माहौल में बकरीद पर्व संपन्न हो गया। पर्व के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर अमन व चैन की दुआ मांगी। पर्व के बाद एक दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई दी। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त लगाती रही। वहीं पर्व को लेकर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

गम्हरिया : प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-अजहा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। बकरीद को लेकर सुबह से चहल पहल शुरू हो गई थी। क्षेत्र के जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर दुआ मांगी। इस दौरान मु. हैदर अली ने कहा कि बकरीद पर्व कुर्बानी एवं बलिदान व त्याग के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। पर्व के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अलीषा कुमारी, थानाध्यक्ष अरविद कुमार मिश्रा, राजस्व पदाधिकारी सहित पुलिस बल गश्त लगाते नजर आए। कुमारखंड: त्याग व बलिदान का प्रतीक ईद-उल-अजहा अर्थात बकरीद का पर्व रविवार को शांति व सौहार्द के साथ मनाया गया। पर्व के मौके पर विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिल पर्व की बधाई दी। क्षेत्र के बिशनपुर बाजार, टिकुलिया, भतनी, पुरैनी, परमानंदपुर, चैनपुर, लक्षमीपुर, ललकुरिया, रहटा, मद्नीनगर, घोड्दौल, सिकरहटी, रहटा, लक्षमीपुर, रानीपट्टी, अमहा, परिहारी सहित अन्य जगहों पर लगातार गश्त लगाती रही। पर्व को लेकर राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार, प्रो.वेदप्रकाश, राहुल कुमार, विनोद कुमार, रतन कुमार, नवीन कुमार, मुखिया अनिल ऋषिदेव, खुर्शीद हयात, राजीव कुमार, डा.विश्बंधू बादल, रमेश कुमार रमण, प्रभाष यादव, नौशेर आलम, मु.रब्बान, लाल मुहम्मद, मु.सद्दाम, मु.नौशाद, अब्दुल रउफ, शमशुद्दीन, मुबारक, इमामउद्दीन, रज्जाक, मुमताज, गफ्फार, अफजल, मुस्तकीम, मुख्तार, नईमउद्दीन, जलील, तैयब,इम्तियाज सहित अन्य ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। चौसा : प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाया गया। बकरीद को लेकर पपैना के बड़ी ईदगाह व मुख्यालय की जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। इसके अलावा कलासन, चंदा, फुलौत, सोनबरसा, धनेशपुर, डबरु टोला, अरजपुर, मनोहर टोला, लौआलगान सहित अन्य जगहों पर लोगों ने नमाज अदा कर बकरीद की बधाई दी। प्रखंड मुख्यालय में मोहर्रम मेला समिति के अध्यक्ष मनौवर हुसैन, शिक्षक मशीर आलम, मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, पूर्व मुखिया श्रवण पासवान, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सचिन कुमार उर्फ बंटी पट्वे, मनोज राणा सहित अन्य पर्व की बधाई दी। मुरलीगंज : प्रखंड व नगर क्षेत्र में ईद-उल-अजहा पर्व शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में रविवार को संपन्न हो गया। क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में हजारों की संख्या में नमाज अदा कर पर्व मनाया गया। रविवार की सुबह काशीपुर स्थित ईदगाह पर ईद का नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दिया। पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बीडीओ अनिल कुमार, आरओ सह प्रभारी सीओ विजय प्रताप, थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल पुलिस बल के साथ लगातार गश्त लगाते रहे। आलमनगर : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में रविवार की सुबह बकरीद की नमाज अदा कर शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व मनाया गया। क्षेत्र के आलमनगर, मधेली, मधेली दियारा, लक्ष्मीनियां, विष्णुपुर, सुखार घाट, कुंजौड़ी, भागीपुर, भरतखंड बासा, बड़गांव मुस्लिम टोला, चकरामी बासा सहित अन्य जगहों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा किया। इस दौरान थानाध्यक्ष उदय कुमार व रतवारा थानाध्यक्ष विजय पासवान पुलिस बल के साथ लगातार गश्त लगाते दिखे। शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र में ईद उल अजहा पर्व हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। क्षेत्र के इकराहा, रायभीड़, मधैली, सोनबर्षा, डीएसपी टोला, लाही, परसा, कवियाही, गाढा, निशिहरपुर सहित अन्य जगहों के ईदगाहों में नमाज अदा कर अमन व चैन की दुआ मागी गई। बीडीओ सरस्वती कुमारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बताते चलें कि पर्व को लेकर थानाध्यक्ष सियावर मंडल, सीओ राजेंद्र कुमार राजीव सहित अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ लगातार गश्त लगाते रहे। मु. शमशाद, मु. अब्दुल वाहिब, मु. हिजबुल्ला कारी, नाशिबुल्ला, मु. शेरूदीन, मु. मंजूर, मु. साबिर आलम, हैदर अली सहित अन्य पर्व की दुसरे को बधाई दी।

सिहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-अजहा अपासी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर सामाजिक समरसता बनाए रखने की दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई दी। बताते चलें कि पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सीओ आदर्श कुमार एवं थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी लगातार गश्त लगाते रहे। पुरैनी : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आपसी सौहार्द के साथ बकरीद पर्व मनाया गया। क्षेत्र के नयाटोला, नरदह,योगीराज, भटौनी, बंशगोपाल, कहरटोली, फूलपुर, चंदा, औराय, खेरहो, सपरदह, कुरसंडी दियारा, बघवा दियारा, गणेशपुर दियारा, ओरलाहा, डुमरैल, झंडापुर बासा सहित अन्य जगहों पर ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा कर पर्व मनाया गया। पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ किशुन दयाल राय, थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दास पुलिस बलों के साथ जायजा लेते दिखे। पूर्व जिप सदस्य अखिलेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, योगेन्द्र राम, रामजी यादव, मु.सहादत, मु.जैनुल आबदीन, शशिकांत कुमार उर्फ फंटूश पंडित, निर्मल ठाकुर, अमित कुमार लाल, हिमांशु यादव, शंभू साह, मु.वाजिद, विनोद कांबली निषाद, कुंदन सिंह, सुभाष कुमार भारती, दिनेश शर्मा, सुरेश ऋषिदेव, कपिलदेव सिंह, रजनीश कुमार, मु.मुश्ताक, मु.मोबीन, रामप्रकाश, अंशु कुमार सिंह, पवन गोस्वामी, मु.नासीर, मु.जुबेर आलम, उमेश सहनी, मु.नसीम, मु.अमजद, अनुज पासवान, अरुण कुमार सिंह सहित ने एक दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई दी।
बिहारीगंज : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को मुस्लिम समुदाय का मुख्य पर्व बकरीद आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। शांति- व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी मुख्य स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। नमाज अदा के समय ईदगाह के समीप सड़कों पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया था। सांप्रदायिक सछ्वाव का परिचय देते हुए मुस्लिम भाईयों ने अपने मित्रों को आमंत्रित कर लजीज व्यंजनों का स्वाद चखाया।

अन्य समाचार