फारबिसगंज में अकीदत के साथ अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज में रविवार को हर्षोल्लास के साथ मुस्लिम समाज के द्वारा ईद उल अजहा बकरीद का त्यौहार मनाया गया। बकरीद को लेकर शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह से ही लोगों में खुशी का माहौल दिखा। नए नए कपड़े पहन कर लोग छोटे-छोटे बच्चों के साथ ईदगाह मैदान एवं मस्जिद की ओर जाते हुए नजर आए। शहर के काली मेला के समीप अवस्थित ऐतिहासिक करबला ईदगाह मैदान, किरकिचिया पंचायत के कूढ़ेली ईदगाह, हरिपुर ईदगाह, भागकोहेलिया पंचायत के मियां हाट के समीप अवस्थित ईदगाह, सैफगंज ईदगाह सहित अन्य ईदगाह के अलावा शहर के अहले सुन्नत मदीना जामा मस्जिद गुदरी मुहल्ला, जामा मस्जिद पोखर बस्ती में मुस्लिम भाईयों ने ईद उल अजहा बकरीद की नमाज बड़े ही अकीदत के साथ अदा की। ऐतिहासिक करबला ईदगाह के मैदान में शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रो से बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईयों ने पहुंच कर ईद उल अजहा बकरीद की नमाज अदा की व नामज अदा करने के बाद अल्लाह के सामने हाथ फैला कर सुख समृद्धि, अमन,शांति आपसी भाईचारा, हर प्रकार के जमीनी व आसमानी बलाओ से बचाने के लिए दुआएं की। नामज अदा करने व ईमाम साहब के द्वारा पढ़े जाने वाले खुतबा को सुनने के बाद अल्लाह के सामने हाथ फैला कर दुआ मांगने के उपरांत मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद उल अजहा की मुराकबाद दी। नमाज को अदा करने के उपरांत हर वह मुस्लम भाई जो साहेबे निसाब है जिन पर करबानी वाजिब है उन्होंने हजर इब्राहिम अलैहिस्सलाम के याद में व अल्लाह के राजामंदी के लिए ने अपने घरों में बकरे की कुर्बानी दी। कुर्बानी के बाद कुर्बानी के गोश्त, तबरुक अर्थात को अपने रिश्तेदारों घर के आसपास के पड़ोसियों गरीब व मिस्कीनों ले बीच वितरण किया। इनसेट


-------------
हिदू भाइयों ने भी दी बधाई
ईदगाह करबला मैदान में हिदू भाई के अलावा शहर के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने पहुंचकर ईद उल अजहा बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान लोगों में गंगा जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिला। नमाज अदा करने से पूर्व ही कई हिदू लोग एवं जनप्रतिनिधि इदगाह करबला के मुख्य गेट के पास खड़े नजर आए। जैसे ही लोग नमाज अदा करते बाहर निकलने शुरू हुए हिदू समाज के लोग एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देते हुए बकरीद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर मुख्य रूप से एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला, डीएसपी रामपुकार सिंह, बीडीओ राज किशोर शर्मा, नप के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक झा, थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु, संजय कुमार, मनोज कुमार जायसवाल, रमेश सिंह, मूलचंद गोलछा, इंजीनियर आयुष अग्रवाल, मनोज साह, नप जेईई विनोद कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख सुरेश पासवान, मोहर्रम कमेटी के प्रधान महासचिव वाहिद अंसारी, इजहार अंसारी, राशिद जुनैद, तनवीर आलम, बेलाल अली, शमशेर उर्फ उजाले,परवेज आलम,पैक्स अध्यक्ष जावेद अंसारी, खालिद शेख, वार्ड पार्षद राजा अली सहित अन्य मौजूद थे।
-------------
पुलिस की थी चाक चौबंद व्यवस्था संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज समेत भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में बकरीद का पर्व रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। इसको लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी नमाज स्थलों के अलावे संवेदनशील स्थानों पर दंधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस अवसर पर रविवार की सुबह से हीं बकरीद की नमाज को लेकर मस्जिदों में तैयारियां शुरू कर दी गई थी। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में नरपतगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, नरपतगंज सीओ शंभू प्रकाश, नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय, फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार, घूरन थानाध्यक्ष संजय मिश्रा, बसमतिया ओपी अध्यक्ष शिवशंकर यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल गश्ती करते देखे गए। रेणुग्राम : फारबिसगंज प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को त्याग और बलिदान का पर्व ईद- उल- अजहा (बकरीद) धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न ईदगाहों,मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी तथा शांति व अमन चैन दुआ की। क्षेत्र के डोड़िया सोनापुर, थरिया बाकिया, हल्दिया, बोकड़ा, औराही, हिगना, पोठिया,मदारगंज, पुरवारी झिरवा, पछियारी झिरवा, मिर्जापुर, पुरंदाहा, खवासपुर, घोड़ाघाट, समोल, अम्हारा आदि गावों के ईदगाहों पर बकरीद की नमाज में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। जिसमें बड़े बुजुर्गों के आलावा बच्चों व युवाएं भी शामिल थे। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे के गले मिल पर्व की मुबारकबाद दी। वही इस मौके पर इदगाहों पर भव्य मेला का भी आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों एवं महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।

अन्य समाचार