अकीदत से अदा की गई बकरीद की नमाज

संसू, सिकटी (अररिया): अल्लाह के नाम पर सबसे प्यारी वस्तु को भी कुर्बान कर दिया जाता है।इसी परंपरे के तहत मनाया जाने वाले पर्व ईद उल अजहा बकरीद प्रखंड के सभी भागों मे रविवार को परंपरागत तरीके के साथ मनाया गया।इस अवसर पर लोगों से सबेरे ही ईदगाहों मे एक जगह जमा होकर बकरीद की नमाज अदा की फिर अपने अपने घरों पर जानवरों की कुर्बानी दी।सबसे बड़ी जमात पड़रिया के सालगोड़ी ईदगाद मे देखी गई।जहां एक साथ हजारों लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। इसके अलावे दहगामा, कुचहा, खोरागाछ, सैदाबाद, सिकटी, कासत, बरदाहा, सोहागमाड़ो, बैरगाछी, भोलानी, बौक, बारुदह के ईदगाहों मे भी बकरीद की नमाज अदा की गई।सबेरे सबेरे बच्चे बड़े सभी के एक साथ ईदगाहों पर जमावड़े से मेले जैसा नजारा देखा गया।विगत दो वर्षो से कोरोना प्रतिबंध के कारण सभी पर्व त्योहार की नमाज घरों एवं मस्जिदों में ही अदा की गई थी।इस बार सभी लोगों के बाहर निकलकर ईदगाहों मे नमाज अदा करने पर दिल मे सूकून और बरकत देने की बात कही।विधी व्यवस्था संधारण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर,सीओ विरेंद्र कुमार सिंह, सिकटी थानाध्यक्ष हरेश तिवारी,बरदाहा थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन अपने क्षेत्र मे सदलबल गश्त मे लगे है।सभी जगह शांतिपूर्वक एवं परंपरागत रुप से पर्व मनाने को लेकर जिप अध्यक्ष आफताब अजीम, पूर्व प्रमुख कमरुज्जमा, खुर्शीद आलम मुखिया रमेश यादव,बबन झा,प्रवेज आलम ने सबों बधाई एवं धन्यवाद दिया।

फारबिसगंज में अकीदत के साथ अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज यह भी पढ़ें
संसू, पलासी (अररिया): पलासी प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का पर्व मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रविवार को अकीदत के साथ मनायी। इस दौरान प्रखंड के बरहट, डेहटी, मोहनियां, पेचैली, डेंगा, दिघली, कलियागंज, कुजरी, मियांपुर सहित अन्य ईदगाहों में नमाज अदा की गयी। साथ ही अपने - अपने गुनाहों के माफी की दुआ की। इस दौरान थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में विधि - व्यवस्था का जायजा लेते देखे गए।
ताराबाड़ी: शांति व सौहार्द के बीच रविवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व सम्पन्न हुआ। मौके पर ताराबाड़ी थाना, बैरगाछी व मदनपुर ओपी क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा की गई। त्याग व बलिदान के इस पर्व को लेकर नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। इस बीच बकरीद की कुर्बानी दी गई। मौके पर ताराबाड़ी थानेदार चन्दन कुमार ठाकुर, बैरगाछी ओपीध्यक्ष मनीष कुमार, मदनपुर ओपीध्यक्ष विमल कुमार मंडल आदि दलबल के साथ गस्ती करते रहे। इधर जिप सदस्य आकाश राज, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष शाद अहमद उर्फ बबलू, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव मो. गालिब उर्फ चुन्ना, अशद कमाल तारा, मुखिया हर्षवर्धन नारायण सिंह उर्फ पप्पू सिंह, पूर्व मुखिया जय प्रकाश नारायण सिंह उर्फ खेखू सिंह, मुमताज अंसारी आदि ने पर्व को ले शुभकामना दी है। जोकीहाट: प्रखंड क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार ईद उल अजहा पूरे अकीदत के साथ रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाके के सभी ईदगाहों में ईदु उल अजहा की नमाज अदा की गई। चौकता पंचायत के दुर्गाहपुर ईदगाह में इमाम कारी अब्दुल मन्नान ने बकरीद त्योहार की अहमियत व फजीलत रौशनी डालते हुए कहा कि अल्लाह की हुक्म पर कुर्बान होने का नाम ही कुर्बानी है।
इधर बकरीद त्योहार के दौरान इलाके में शांति बनाए रखने के लिए जोकीहाट थानाध्यक्ष घनश्याम कुमार व महलगांव थानाध्यक्ष गुलाम शाहबाज आलम दल बल के साथ सक्रिय रहे। कुर्साकांटा : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में रविवार को ईद उल अजहा यानी बकरीद पर्व की नमाज अदा करने को लेकर सुबह से की भीड़ लगी रही। नमाज अदा करने के उपरांत सभी एक दूसरे का गले मिलकर पर्व का मुबारकवाद दिया। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण पूर्ण तरीके से जारी निर्देश का पालन करते हुए मनाया जाए को लेकर बीडीओ रेखा कुमारी, सीओ श्यामसुंदर, कुर्साकांटा थानाध्यक्ष, कुआड़ी ओपी अध्यक्ष व सोनामणी गोदाम थानाध्यक्ष सदल बल क्षेत्र का भ्रमण करते दिखे. वहीं ईदट्ठउलट्ठअजहा को लेकर मस्जिदों में उमड़ने वाली अनुयायियों की को नियंत्रित करने को लेकर पुलिस बल की तैनाती बनी रही । वहीं पीएचसी द्वारा मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई थी।
एसडीओ व एसडीपीओ ने देखी विधि व्यवस्था संसू, सिकटी (अररिया): बकरीद पर्व के मद्देन•ार अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश चंद्र दिवाकर व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुष्कर कुमार रविवार को सिकटी थानाक्षेत्र का भ्रमण कर विधी व्यवस्था का निरिक्षण किया।इस क्रम मे वो बरदाहा बाजार,सिकटी,कासत,उफरैल चौक आदि जगह पर रुक रुक कर विधी व्यवस्था को देखा।एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर ने बताया कि बकरीद पर्व के मद्देनजर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने के लिए शांति समितियों की बैठक आयोजित कर पूर्व मे संदेश दिया गया था।आज उसी के लिए अनुमंडल क्षेत्र का भ्रमण कर विधी व्यवस्था का निरिक्षण किया गया है।सभी जगह लोग आपसी सौहार्द एवं प्रेम से पर्व मनाने मे एक दूसरे के सहयोग मे है।कोरोना काल के दो साल बाद बकरीद की नमाज ईदगाहों मे शांतिपूर्वक अदा की गई ।सभी क्षेत्र मे दंडाधिकारी एवं पुलिह पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गई।जिसके द्वारा शांतिपूर्वक नमाज अदा करने सहयोग किया गया है।सभी थानाक्षेत्र में प्रशासनिक तैयारी एवं तैनाती की गई है।

अन्य समाचार