मुजफ्फरपुर व महिदवारा के तीन शातिरों संग दो नाबालिग लूटकांड में गिरफ्तार

रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)। महिदवारा पुलिस ने बाइक लूटकांड के एक मामले में एक साथ पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने लूटकांड के उद्भेदन का दावा किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में महिदवारा थाना क्षेत्र के समौल साहपुर के गुड्डू कुमार व विनोद कुमार के अलावा मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र के गोरीगामा निवासी संजीव तथा मुजफ्फरपुर के ही दो खरीदार शामिल हैं। लूट के सामान खरीदने वाले ये दोनों नाबालिग हैं। पुलिस ने उनको भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार के अनुसार, लूटे गए मोबाइल फोन को ट्रैक करने के बाद सबसे पहले गुड्डू को गिरफ्तार किया गया। गुड्डू से पूछताछ के क्रम में एक के बाद एक सबके नाम सामने आते चले गए। गुड्डू की निशानदेही पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। मालूम हो कि 12 जून की देर शाम क्वाहीं चौक के समीप तरियानी द्वार से लगभग पांच सौ मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से आ रहे आलोक कुमार यादव से उसकी बाइक व मोबाइल फोन लूट लिए थे। एक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था। महिदवारा थाना क्षेत्र के खरहुआं गांव निवासी आलोक कुमार यादव की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसडीपीओ ने बताया कि गुड्डू, विनोद व संजीव कुमार का गैंग लूटकांड की घटनाओं को अंजाम देता है। लूट की बाइक व मोबाइल को दूसरों को बेच देते थे। तकनीकी अनुसंधान के क्रम में इस गैंग का पता लगते ही पुलिस ने धर दबोचा। डकैती मामले में सात वर्षों से फरार डकैत गिरफ्तार, पूछताछ मीनापुर। डकैती, लूट समेत कई संगीन मामलों में सात वर्षों से फरार कुख्यात डकैत को विशेष पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसकी पहचान सीतामढ़ी गौसनगर के नूर आलम उर्फ तमन्ने के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि उसे मीनापुर थाना क्षेत्र में डकैती के दर्ज मामले में जेल भेजा जा रहा है।


पुलिस ने बताया कि 2015 में उस पर मीनापुर थाने में गोसाईपुर तेंगरहा गाव में हुई डकैती की घटना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से वह फरार था। इस बीच उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए मीनापुर समेत अन्य थाने की पुलिस लगी थी, लेकिन पता नहीं चल रहा था। इसके बाद बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने उसकी तलाश शुरू की। गुप्त सूचना पर उसे सीतामढ़ी के महिदवारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मीनापुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि करीब सात वर्षों से पुलिस को उसकी तलाश थी। पूछताछ में डकैती मामले में शामिल और कई अपराधियों के नाम व ठिकाने बताए हैं। उसकी निशानदेही पर विशेष टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। डकैती मामले में सात वर्षों से फरार डकैत गिरफ्तार, पूछताछ मीनापुर (मुजफ्फरपुर)। डकैती, लूट समेत कई संगीन मामलों में सात वर्षों से फरार कुख्यात डकैत को विशेष पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसकी पहचान सीतामढ़ी गौसनगर के नूर आलम उर्फ तमन्ने के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि उसे मीनापुर थाना क्षेत्र में डकैती के दर्ज मामले में जेल भेजा जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि 2015 में उस पर मीनापुर थाने में गोसाईपुर तेंगरहा गाव में हुई डकैती की घटना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से वह फरार था। इस बीच उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए मीनापुर समेत अन्य थाने की पुलिस लगी थी, लेकिन पता नहीं चल रहा था। इसके बाद बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने उसकी तलाश शुरू की। गुप्त सूचना पर उसे सीतामढ़ी के महिदवारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मीनापुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि करीब सात वर्षों से पुलिस को उसकी तलाश थी। पूछताछ में डकैती मामले में शामिल और कई अपराधियों के नाम व ठिकाने बताए हैं। उसकी निशानदेही पर विशेष टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

अन्य समाचार