नालंदा के सिविल सर्जन हुए कोरोना पाजिटिव, स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : जिले में कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। मंगलवार को नालंदा के सिविल सर्जन डा. अविनाश कुमार सिंह के कोरोना पाजिटिव हो गए। कुछ दिन पहले उनकी तबियत बिगड़ने के बाद आरटीपीसीआर की जांच कराई गई थी। मंगलवार को जांच रिपोर्ट में उनके पाजिटिव आने की पुष्टि हो गई। जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद सीएस होम क्वारंटाइन हो गए हैं। इधर, सीएस के पाजिटिव होने के बाद स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि सीएस के संपर्क में आने वाले तमाम लोगों की जांच कराई जाएगी। बता दें कि सीएस के पाजिटिव होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि सीएस जिला प्रशासन की लगातार होने वाले बैठकों में शामिल थे। बहरहाल सीएस के पाजिटिव होने के बाद जिले के आम लोगों को भी सतर्क होने की जरूरत है। अब भी यदि लोग लापरवाही बरतनी शुरू की तो इसका अंजाम काफी घातक हो सकता है। बता दें कि 15 दिन पहले भी जिले में दो लोगों के पाजिटिव होने की पुष्टि हुई थी लेकिन दोनों मरीज बाहर से आने वाले थे। वे लोग नवादा जिले के थे।


आखिर कब होगा रसोईया हत्याकांड का उद्भेदन
संवाद सहयोगी, हिलसा : मई गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रसोईया सुलोचना देवी की हत्या के मामले में तीन महीने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इस मामले में आई.ओ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि पुलिस आरोपितों को बचा रही है। हत्या का आरोप स्कूल के ही प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक पर लगा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया है। लोगों में आक्रोश भी है। ऐसे में पुलिस की खामोशी नए-नए कयासों को जन्म देने लगी है। डीएसपी कुष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि इस मामले में कई खुलासे होने बाकी है। थोड़ा धैर्य रखें, जल्द ही सच्चाई सभी के सामने होगी। हत्याकांड का मामला स्कूल के ईद-गिर्द घूम रहा है। पुलिस सूत्र की मानें तो सुलोचना ने स्कूल के अंदर कुछ ऐसा देख लिया था जिसमें बदमाशों ने उन्हें खामोश करना ही बेहतर समझा। यही कारण था कि
बीते 26 अप्रैल को दिनदहाड़े सुलोचना देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अन्य समाचार