आत्म-उत्थान के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन है सर्वोत्तम : शिवा भारती

संसू, सत्तरकटैया (सहरसा): आत्म-उत्थान के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन वैज्ञानिक ²ष्टिकोण से भी सर्वोत्तम माना गया हैं। वही गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। उक्त बातें दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के पदमपुर शाखा में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव को संबोधित करते हुए आशुतोष महाराजजी की शिष्या साध्वी सुश्री शिवा भारती ने बुधवार को कही। महोत्सव की शुरुआत वेद मंत्रोच्चारण के साथ गुरु पूजन के बाद किया गया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शताब्दियों पूर्व, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को महर्षि वेद व्यास जी का अवतरण हुआ था। शिष्यों ने उनके अवतरण के मंगलमय एवं पुण्य दिवस को पूजन का दिन चुना। यही कारण है कि गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। तबसे लेकर आज तक हर शिष्य अपने गुरुदेव का पूजन-वंदन इसी शुभ दिवस पर करता है। मौके पर स्वामी सुकर्मानंद, कपिल देवानंद, स्वामी संसदानंद, संजय सिंह, के दिशा निर्देश में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में पांच सौ सेवादार समेत भक्तों ने भाग लिया।


------------
संसू, पतरघट (सहरसा): देवद्वार कालीस्थान में बुधवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर वेदव्यास जी महराज की पूजा अर्चना की गई। टेकनमा के महंथ रामटहल दास महाराज जी का वेदव्यास के रूप में पूजा अर्चना किया। गुरूपूर्णिमा के मौके पर महंथ शिरोमणि दास, राधेश्याम दास, सियाराम साह, शत्रुधन दास, नसीब महतो, बलराम दास, रामचन्द्र दास, घूरण महतो, बालमुकुंद महतो, रामदेव साह, लीला देवी सहित कई अन्य मौजूद थे।
------------
संसू, सौरबाजार (सहरसा): प्रखंड के महर्षि मेही आश्रम शांति धाम कचरा कढ़ैया में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर सत्संग का आयोजन किया गया। सुबह श्रद्धालुओं ने महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की तस्वीर के साथ प्रभातफेरी निकालकर गांव का भ्रमण करते हुए आश्रम पहुंचे जहां भंडारा एवं प्रसाद का वितरण किया गया। सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन देते हुए अखिल भारतीय सत्संग महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री दिनेशानंद जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को भक्ति के माध्यम से कई कठिन कार्य आसान हो जाता है। इस मौके पर अनिरुद्ध पटेल, भाईजी प्रसाद मेहता, जयचन्द प्रसाद सिंह, इंन्ददेव मेहता, प्रभु प्रसाद यादव, गिरधारी साह, देवनारायण पासवान, रतन यादव, अरबिद मोदी, शशिभूषण सिंह, सकलदेव महतो समेत दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

अन्य समाचार