सच्चे सद्गुरु यमराज के चक्रव्यू को भी तोड़ सकते है : स्वामी संतोष बाबा

संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर) : बड़ी दरियापुर स्थित महर्षि मेहीं संतमत सत्संग आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार की रात संतमत सत्संग का आयोजन किया गया। सतसंग में जमालपुर क्षेत्र के सभी सत्संग आश्रम से सत्संगी जुटे। प्रवचन मे स्वामी संतोष बाबा ने कहा कि सद्गुरु की महिमा अपरंपार है। सारे धरती को कागज व सारे जंगल के लकड़ी को कलम बना दिया जाय तब भी गुरु की महिमा का बखान करना संभव नहीं है। यदि सद्गुरु की कृपा हो जाय तो संसार में भक्तो को किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है। गुरु पूर्णिमा का दिन सत्संगियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सद्गुरु के चरणों में जितनी शान्ति मिलती है उतनी शांति कही नहीं है। गुरु की कृपा हो जाये तो भक्तो को पल मे निहाल कर देते हैं। सच्चे सद्गुरु यमराज के चक्रव्यूह को भी तोड़ सकते हैं। आरती गान सत्संगी रामचंद्र मंडल ने गाया। मौके पर स्वामी संतोष बाबा रामचन्द्र मंडल, सूरज कुमार, चन्द्रशेखर मंडल, रामसागर महतो, मनोज तांती, संतलाल मंडल, राजन कुमार चौरसिया, राजेश सह, अनील कुमार पप्पू, उपेन्द्र चौरसिया, सुरेन्द्र प्रसाद, साधुसरण मंडल,अरुण मंडल, मनोज साह, राजेश सरस्वती, रंजना देवी, चाँदनी देवी, पिकी देवी, सुचिता देवी, मला देवी सहित सैकड़ो सत्संगी मौजूद थे।


अन्य समाचार