लोक साक्षात्कार में कई मामलों का हुआ निष्पादन

फोटो- 16 जमुई- 8

जागरण टीम, जमुई : जिले भर के विभिन्न थानों में वाद-विवाद सहित अन्य मामलों के निपटारे को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामले को सुना। साथ ही संबंधित अधिकारी को मामले के निष्पादन के लिए निर्देशित किया।
अलीगंज : चंद्रदीप थाना परिसर में शनिवार को लोक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन अंचलाधिकारी अरविद कुमार की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में छतियैनी गांव के शिवनंदन राम ने बताया कि पुस्तैनी जमीन पर गांव के ही दबंग व्यक्ति द्वारा मकान बनाने से जबरन रोक दिया है, जबकि उनकी वर्षों पूर्व बने मिट्टी का मकान वर्षा के दौरान धाराशायी हो गया था। मकान गिर जाने से वह बेघर हो गए और खुले आसमान में रहने को विवश हैं। सीओ ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। तेतरिया गांव में सरकारी नाला को मिट्टी से भरने की शिकायत ग्रामीणों ने की। कोदवरिया गांव में धर्मराज कुमार एवं कपिलदेव यादव के भूमि विवाद को लेकर कागजात के आधार पर सरकारी अमीन से मापी कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान आधा दर्जन भूमि विवाद का निष्पादन किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार, थाना मुंशी जनार्दन प्रसाद सिंह सहित फरियादी मौजूद थे।

खैरा : थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार में जमीन विवाद से संबंधित एक मामला आया जिसे निष्पादित किया गया। अमारी पंचायत के धर्मपुर गांव के तारणी राम बनाम उपेंद्र राम के बीच भूमि विवाद के मामले को सुलझाया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी श्रीराम उरांव, थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक एके आजाद, पुलिस अवर निरीक्षक राम उचित शर्मा, राजस्व कर्मचारी राजेंद्र कुमार सिंह, गोविद प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

अन्य समाचार