परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चल रहा अभियान

संवाद सहयोगी, किशनगंज : जिले में परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए परिवार नियोजन पखवारा 31 जुलाई तक निरंतर चलता रहेगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाली महिलाओं और घर- घर जाकर नवदंपत्तियों और अन्य विवाहित महिलाओं और पुरषों को परिवार नियोजन के महत्व और आवश्यकता के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही ई रिक्शा के माध्यम से माइकिग कर प्रचार प्रसार जारी है। यह बातें सिविल सर्जन डा. कौशल किशोर ने दी। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन की राह में अभी भी कई बाधाएं हैं। इसके अंतर्गत लड़की का कम उम्र में शादी होना, दंपत्तियों द्वारा परिवार नियोजन के अस्थाई मेथड का कम उपयोग करना और लोगों के मन में परिवार नियोजन के प्रति कई प्रकार की भ्रांतियों का होना मुख्य कारण है। ई रिक्शा के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन कि आवश्यकता के बारे में बताते हुए महिलाओं को दो बच्चों में अंतराल के लिए अस्थाई विधि के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता को बढ़ाना, सही उम्र में शादी और फिर उसके बाद सोच- समझ कर बच्चे कि प्लानिग के लिए प्रेरित किया जाना है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग करने के साथ यह भी बताना है कि परिवार नियोजन बिलकुल सुरक्षित है। वहीं जिला योजना समन्वयक विश्वजीत कुमार ने बताया कि जिले में टोटल फर्टिलिटी रेट (टीएफआर) को 2.0 पर लाना जरुरी है। इसके लिए जरूरी है कि नव दंपत्तियों को परिवार नियोजन के महत्व और जरूरत दोनों के प्रति जागरूक किया जाय। सभी दंपत्तियों को सही समय पर बच्चा पैदा करने और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखने के लिए परिवार नियोजन के अस्थाई साधन अपनाने चाहिए। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत कई अन्य गतिविधियां चल रही है। इमें फिक्स डे सर्विसेज, आदर्श दंपत्ति योजना, गर्भ निरोधक साधन का वितरण, नई पहल किट का वितरण सहित कई कार्यक्रम संचालित हैं।

उन्मुखीकरण कार्यशाला कोविड टीकाकरण को लेकर माइक्रो प्लान पर हुई चर्चा यह भी पढ़ें

अन्य समाचार