पांच साल में कम हो गए 61 मतदाता

- वार्ड संख्या 23 का मामला

- कई वार्ड में मतदाताओं की हुई मामूली बढ़ोतरी
- बीएलओ की लापरवाही का अंदेशा
- एसडीओ ने कहा कि मामले की होगी जांच
संवाद सहयोगी, जमुई : नगर परिषद की मतदाता सूची प्रकाशित होने के पश्चात एक अनोखा मामला सामने आया है। अमूमन मतदाताओं की संख्या में हर साल बढ़ोतरी दर्ज की जाती है, लेकिन जमुई नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 में मतदाताओं की संख्या में गिरावट आई है। यहां 2017 की संख्या के लिहाज से 2022 में 61 मतदाता कम हो गए। इसके अलावा और कई वार्ड ऐसे हैं जहां अप्रत्याशित रूप से मतदाताओं की वृद्धि मामूली है।

आंकड़ों के मुताबिक वार्ड संख्या सात में दो, वार्ड संख्या 20 में 26, वार्ड संख्या 24 में 39, वार्ड संख्या 19 में 56, वार्ड संख्या 22 में एक सौ मतदाताओं की मामूली बढ़त दर्ज की गई है। इसके विपरीत वार्ड संख्या 26 में मतदाताओं की संख्या ने ऊंची छलांग लगाई है। यहां 2017 में 2749 मतदाता थे। अब बढ़कर इसकी संख्या 3725 हो गई। मतदाताओं की संख्या में इजाफा में भारी असमानता के पीछे बीएलओ की लापरवाही का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। जानकार बताते हैं कि जब वार्ड का पुनर परिसीमन नहीं हुआ तो मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी के अनुपात में भारी अंतर कई सवालों को जन्म दे रहा है। कहा तो यह भी जा रहा है कि चुनावी वर्ष में सुनियोजित तरीके से वोटरों को जोड़ने और घटाने का काम किया गया है। वैसे अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने मामले की तहकीकात किए जाने की बात कही है।
--------
सिकंदरा में एक भी नहीं थर्ड जेंडर
नौ जुलाई को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद सिकंदरा नगर पंचायत में थर्ड जेंडर अर्थात उभयलिगी मतदाता एक भी नहीं है। वैसे तो जमुई के 28 वार्ड में उभयलिगी मतदाता एक भी नहीं है लेकिन संपूर्ण नगर परिषद क्षेत्र की बात करें तो यहां कुल दो थर्ड जेंडर मतदाता पाए गए हैं। वार्ड संख्या 8 तथा नौ में एक-एक उभयलिगी मतदाता के होने की पुष्टि मतदाता सूची से हो रही है।
--------
प्रभागवार 2017 और 2022 में मतदाता
वार्ड- 2017 - 2022
1. 1926 - 2135
2. 2026 - 2368
3. 1851- 2136
4. 1363 - 1568
5. 1484 - 1698
6. 2555 - 2980
7. 2075 - 2077
8. 2944 - 3304
9. 2515 - 2879
10. 1877 - 2156
11. 2535 - 3000
12. 2022 - 2439
13. 1457 - 1659
14. 2579 - 3109
15. 1848 - 2307
16. 1184 - 1444
17. 1582 - 1836
18. 2730 - 3171
19. 1800 - 1856
20. 2202 - 2228
21. 1775 - 2048
22. 2021 - 2121
23. 3415 - 3354
24. 2287 - 2336
25. 2134 - 2432
26. 2749 - 3725
27. 2227 - 2897
28. 1412 - 1805
29. 2545 - 2648
30. 1422 - 1614
------------
कोट
2017 की तुलना में 2022 में प्रकाशित मतदाता सूची में वोटरों की संख्या कम हो जाने के कारणों की जांच की जाएगी।
अभय कुमार तिवारी, एसडीओ, जमुई

अन्य समाचार