विशेष अभियान के बाद भी 12,461 बच्चे नामांकन से वंचित

मालूम हो कि शिक्षा विभाग के 30 जून के बाद भी हजारों बच्चों के नौवीं में प्रवेश नहीं लेने के बाद एक से 15 जुलाई तक प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान चलाया गया। अभियान के बाद विभाग के द्वारा तय किए लक्ष्य का केवल 12 फीसदी ही पूरा हो पाया है। इसको लेकर अभियान के प्रति सजगता नहीं दिखाए जाने के कारण ही विशेष अभियान बुरी तरह फ्लाप हुआ है। शिक्षा को लेकर सरकार के द्वारा बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं। लेकिन धरातल स्तर पर सरकार का शिक्षा के लिए किया जा रहा प्रयास नाकाफी दिखता है। एक से 15 जुलाई तक चलाया गया विशेष नामांकन अभियान जिले भर 30 जून तक नौवीं में नामांकन की तिथि निर्धारित की गई थी। 30 जून तक जिलेभर में 181 स्कूलों से आठवीं पास हुए 41,167 बच्चों में महज 27,124 छात्रों ने ही नामांकन लिया। आठवीं पास व 9 वीं में नामांकन लेने वाले छात्रों की संख्या में इतने ज्यादा अंतर देखने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आई। इसके बाद विभाग के द्वारा एक से 15 जुलाई तक नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नामांकन नहीं कराए गए सभी 14,043 बच्चों का नौवीं में नामांकन करवाने का लक्ष्य रखा गया। लेकिन विभाग के द्वारा इसमें लापरवाही बरतने का ही परिणाम है कि जिलेभर में इस विशेष अभियान चलाने के बाद भी महज 1,582 बच्चों ने ही 9 वीं में नामांकन कराया। जिले के सभी 13 प्रखंडों में 12,461 बच्चे अब भी नामांकन से वंचित हैं।


प्रखंडवार नामांकन की स्थिति प्रखंड : विद्यालय : 08 वीं पास छात्र : 30 जून तक कुल नामांकन मधेपुरा : 21 : 4801 : 3047 सिंहेश्वर : 14 : 2599 : 1860 घैलाढ़ : 09 : 2414 : 1414 गम्हरिया : 08 : 1778 : 1003 मुरलीगंज : 21 : 3994 : 2893 शंकरपुर : 09 : 1983 : 1255 कुमारखंड : 22 : 4775 : 2996 उदाकिशुनगंज : 16 : 3989 : 2592 बिहारीगंज : 13 : 2597 : 1672 ग्वालपाड़ा : 12 : 2554 : 1724 आलमनगर : 14 : 3528 : 2463 चौसा : 13 : 3657 : 2283 पुरैनी : 09 : 2498 : 1921 कुल : 181 : 41,167 : 27,124
प्रखंडवार विशेष अभियान का लक्ष्य व नामांकन की स्थिति प्रखंड : लक्ष्य : अभियान के दौरान नामांकन : अनामांकित छात्र मधेपुरा : 1754 : 196 : 1558 सिंहेश्वर : 739 : 95 : 644 घैलाढ़ : 1000 : 89 : 911 गम्हरिया : 775 : 120 : 655 मुरलीगंज : 1101 : 182 : 919 शंकरपुर : 728 : 55 : 673 कुमारखंड : 1779 : 163 : 1616 उदाकिशुनगंज : 1397 : 131 : 1266 बिहारीगंज : 925 : 67 : 858 ग्वालपाड़ा : 830 : 97 : 733 आलमनगर : 1065 : 73 : 992 चौसा : 1373 : 239 : 1134 पुरैनी : 577 : 75 : 502 कुल : 14043 : 1582 : 12461 कोट नामांकन की तिथि बढ़ाने के लिए विभाग को लिखा गया है। तिथि बढ़ने के बाद प्रयास रहेगा कि लक्ष्य पूरा कर लिया जाये। -जयकिशोर ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधेपुरा

अन्य समाचार