सिगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एसएसबी ने निकाली जागरूकता रैली, रास्ते में लोगों ने किया स्वागत

बगहा। एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा की ओर से रविवार को सिगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। एडीजे तृतीय अविनाश कुमार ने मंगलपुर बगहा से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें एसडीएम दीपक कुमार मिश्रा, एसपी किरण कुमार गोरख जाधव, एसएसबी 21वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रकाश, सहायक कमांडेंट अंशुमान मुखोपाध्याय, वंशदीप माजी सहित छात्र शामिल हुए।

करीब दो घंटे में 42 किमी दूरी तय कर जागरूकता रैली मंगलपुर बगहा से गंडक बराज वाल्मीकिनगर पहुंची। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर रैली का स्वागत किया। कमांडेंट प्रकाश ने कहा कि यह साइकिल रैली आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है आज के परिवेश में पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान है। प्लास्टिक हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। आज हर एक प्रकार की चीजों को रखने के लिए प्लास्टिक वस्तुओं का प्रयोग हो रहा है जिसमें दूध, तेल, घी कोल्ड ड्रिक, मसाले, दवाइयां सभी प्लास्टिक में रखे जा रहे हैं जो हमारे पर्यावरण और मानव जीवन के लिए बहुत ही बड़ा खतरा साबित होगा।

पुलिस अधीक्षक बगहा किरण कुमार गोरख जाधव ने एसएसबी द्वारा चलाए जाने वाले इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए लोगों को अपने जीवन से प्लास्टिक जैसे खतरनाक वस्तु को हटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का जन्मदाता भी मनुष्य है पर इसका दुष्परिणाम प्रकृति को भुगतना पड़ रहा है। प्लास्टिक प्रदूषण से जीव जंतु और इंसानों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। प्लास्टिक मिट्टी के अंदर जाकर बैठ जाता है और यह मिट्टी में नहीं मिल पाता और मिट्टी को पूरी तरह से बंजर बना देता है। प्लास्टिक का प्रयोग करने के बाद हम उसे यत्र-तत्र फेंक देते हैं। जिसके कारण जलीय जीव जंतु जैसे मछलियों की मृत्यु हो जाती है। पशु भी इसे निगलकर मौत के मुंह में समा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. ममता अग्रवाल, कमांडेंट चिकित्सा 21वीं वाहिनी, डॉ. विनय कुमार सिंह लक्ष्मीपुर रामपुरवा, निप्पु पाठक समाजसेवी, अरविद राम मुखिया मदनपुर, पन्नालाल साह मुखिया वाल्मीकिनगर, तपस सीमा जागरण मंच जिला अध्यक्ष बेतिया, रविप्रकाश उप मुखिया एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य समाचार