जिले में जारी है हर घर दस्तक टीकाकरण अभियान

संवाद सहयोगी, किशनगंज : हर घर दस्तक अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। अभी तक कुल लक्ष्य 365245 के आलोक में 178678 घरो के लोगों का टीकाकरण संभव हो सका। जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान के सफल संचालन को लेकर अनुश्रवण एवं मूल्यांकन के लिए प्रखंडवार पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। किसी जगह टीका लेने से इंकार करने की सूचना पर रिफ्यूजल रिस्पान्स टीम तत्काल पहुंच कर लोगों को समझा कर टीकाकरण के लिए राजी करने के प्रयास में जुटी है।

आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कर्मियों के सहयोग से जहां विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रैली निकाली जा रही है। वहीं धार्मिक संस्थानों से भी माइकिग के जरिए लोगों को आगामी अभियान की जानकारी देते हुए दूसरी डोज के टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। वर्तमान में अभी तक जिले में कुल 12.26 लाख लोगों को प्रथम डोज, 10.67 लाख लोगों को दूसरील डोज और 81438 लोगो को प्रिकाशन डोज दी गई हैं। जिला में 29 लोग अभी भी संक्रमित हैं। यह जानकारी सिविल सर्जन डा. कौशल किशोर दी।

उन्होंने बताया कि प्रखंडवार संचालित अभियान की निगरानी व अनुश्रवण के लिए वरीय स्वास्थ्य अधिकारी बहाल किये गये है। जिलाधिकारी स्वयं अभियान से जुड़ी तमाम गतिविधिवयों पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान यूनिसेफ, केयर, डब्ल्यूएचओ सहित अन्य सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि भी क्षेत्र में लोगों को समझा कर टीकाकरण के लिए राजी करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। प्रत्येक प्रखंड में भी हर घर दस्तक अभियान के सफल संचालन के प्रयास में स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी बेहद सक्रिय रहे।

अन्य समाचार