प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू



संसू, अररिया: पंचायती राज विभाग बिहार और जिला पंचायत संसाधन केंद्र अररिया के सौजन्य से जिले के सभी नौ प्रखंडों के प्रमुख और उप प्रमुख का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रारंभिक प्रशिक्षण सोमवार से जिला परिषद सभागार अररिया में प्रारंभ हुआ।जिसका विधिवत उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू ने किया। मौके पर प्रशिक्षण के संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी किशोर कुमार यादव ने विस्तार से जानकारी दी। मौके पर मुख्य अथिति के रूप में बोलते हुए जिप अध्यक्ष आफताब अजीम ने कहा की पंचायती राज व्यवस्था में पंचायत समिति प्रमुख और उप प्रमुख की अहम भूमिका होती है। इसलिए सरकार चाहती है की हमारे निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने अधिकार के साथ साथ अपने कर्तव्य को भी समझें। उन्होंने कहा सरकार और संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार में कटौती हमलोग बर्दाश्त नही कर सकते साथ ही हम अधिकार से बाहर जाकर भी नियम का उल्लंघन नही कर सकते। पप्पू अजीम ने कहा गांधी जी के पंचायती राज की कल्पना का जो सपना देखा गया था आज त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से साकार हो रहा है। उन्होंने कहा जबतक हम सब निर्वाचित प्रतिनिधि अपने अधिकार और कर्तव्य को ठीक से नही समझेंगे धरातल पर विकास का उतरना मुमकिन नही हो सकता। इसलिए जनता ने जो हम लोगों पर विश्वास करते हुए अहम जिम्मेदारी सौंपी है उसपर उतरना होगा। मौके पर जिला राज पदाधिकारी किशोर कुमार ने बताया की दूसरे चरण में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षक चंदा कुमारी, पुष्पेश कुमार दत्ता, रौशन कुमार और कुंवर जी ने मौके पर पंचायती राज की अवधारणा,73 वा संशोधन ,प्रमुख उप प्रमुख के अधिकार और कर्तव्य, अनुश्रवन और विकास कार्यों का संचालन आदि विषय पर जानकारी दी गई। मौके पर सभी नौ प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख शामिल थे। जिसमें मनोज यादव, चिता देवी, नर्गिस बानो, अंजुम आरा, रानी देवी ,खुर्शीदा, संगीता देवी उप प्रमुख कुमारी रीना, इंदु भूषण, लखी चंद, शगुफ्ता, कमरुज्जमा और शाहनवाज आलम आदि प्रशिक्षण में मौजूद थे। सिकटी के उपप्रमुख लखी चंद ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से जनप्रतिनिधियों को काफी लाभ होगा।
पहली सोमवारी पर हर हर महादेव के जयघोष से गुंजा शिवालय यह भी पढ़ें

अन्य समाचार