ससुराल वालों ने विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, केस दर्ज

संसू, पलासी (अररिया): पलासी प्रखंड क्षेत्र के रामनगर गांव में विवाहिता को प्रताड़ित करने व जानलेवा प्रहार किए जाने का मामला सामने आया है।

इस मामले में पीड़िता (पिकी देवी) की बहन पूर्णिया जिले के रौटा की रहने वाली लाखो देवी ने पलासी थाना में चार लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराई है। इनमें अपनी बहन की सास घिनानी देवी, सुबोल शर्मा, पप्पू शर्मा, व वीणा देवी को आरोपित किया है। घटना बीते 10 जुलाई की है।
दर्ज केस में वादिनी ने उल्लेख किया है कि उनकी बहन पिकी की शादी करीब दस वर्ष पूर्व हिन्दू रीति- रिवाज के तहत रामनगर वार्ड तीन के शंकर शर्मा से हुई थी जिनसे उन्हें एक पुत्र व दो पुत्री भी है। उनके जीजा कमाने के लिए बाहर गये हुए हैं। इसी दौरान उनके जीजा ने दूसरी शादी कर ली। पारिवारिक झगड़े को लेकर जीजा के स्वजनों ने 10 जुलाई को उनकी बहन के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की बल्कि चूल्हे में हाथ भी जला दिया। इस दौरान जान मारने की नीयत से गला दबाने लगा जिससे वह बेहोश हो गई। बोल भी नहीं पा रही है। हालांकि पिछले तीन वर्षों से उनके जीजा दूसरी शादी कर बाहर रहते हैं और बहन को खर्चा - पानी भी नहीं दे रहा है। इसकी सूचना उन्हें बीते 15 जुलाई को मिली। तत्पश्चात वह रामनगर आई। वे लोग बहन का इलाज कराने से भी इंकार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

अन्य समाचार