मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव में पड़े 70 प्रतिशत वोट

मधुबनी । जिले के पांच प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समिति और चार प्रखंडों में पैक्स चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के चुनाव में 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि, पैक्स चुनाव में 46.86 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। लदनियां, बाबूबरही, मधेपुर, अंधराठाढ़ी और बासोपट्टी प्रखंडों में प्रखंडस्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव के लिए मतदान कराया गया। वहीं मधेपुर प्रखंड में सुंदर विराजित पंचायत पैक्स, राजनगर प्रखंड में भरिया विशनपुर पंचायत पैक्स, झंझारपुर प्रखंड में संतनगर पंचायत पैक्स और अंधराठाढ़ी प्रखंड में गनौली पंचायत पैक्स का चुनाव के लिए मतदान कराया गया। मतदान समाप्ति के बाद विभिन्न प्रखंडों स्थित नौ मतगणना केंद्रों पर मतगणना कार्य भी शुरू कर दिया गया। उक्त चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान के लिए कुल 21 बूथ बनाए गए थे। प्रखंडस्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के चुनाव के लिए 11 बूथ एवं पैक्सों के चुनाव के लिए 10 बूथ बनाए गए थे।


-----------------------
प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव के लिए किस बूथ पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान : - लदनिया प्रखंड - बूथ संख्या (1) - 61 प्रतिशत, बूथ संख्या (1 क) - 81 प्रतिशत।
- बाबूबरही प्रखंड - बूथ संख्या (1) - 62 प्रतिशत एवं बूथ संख्या (1 क) - 73 प्रतिशत।
- मधेपुर प्रखंड - बूथ संख्या (1) - 71 प्रतिशत, बूथ संख्या (1 क) - 87 प्रतिशत।
- बासोपट्टी प्रखंड - बूथ संख्या (1) - 57 प्रतिशत, बूथ संख्या (1 क) - 67 प्रतिशत एवं बूथ संख्या (1 ख) - 70 प्रतिशत।
- अंधराठाढी प्रखंड - बूथ संख्या (1) - 70 प्रतिशत एवं बूथ संख्या (1 क) - 82 प्रतिशत।
--------------------
पैक्स चुनाव के लिए किस बूथ पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान : - मधेपुर प्रखंड की सुंदर विराजित पैक्स - बूथ संख्या (1) - 48.15 प्रतिशत एवं बूथ संख्या - (1 क) -52.80 प्रतिशत। - राजनगर प्रखंड की भरिया विशनपुर पैक्स - बूथ संख्या-(1) - 43.82 प्रतिशत, बूथ संख्या - (1 क)-52.80 प्रतिशत एवं बूथ संख्या - (1 ख) -56.96 प्रतिशत। - झंझारपुर प्रखंड की संतनगर पैक्स - बूथ संख्या (1) - 17.30 प्रतिशत, बूथ संख्या - (1 क) - 50.87 प्रतिशत एवं बूथ संख्या - (1 ख) - 47.92 प्रतिशत। - अंधराठाढी प्रखंड की गनौली पैक्स - बूथ संख्या (1) - 48.77 प्रतिशत एवं बूथ संख्या (1 ख) - 48.74 प्रतिशत।
----------------------

अन्य समाचार