वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कर किया गया धरती का श्रृंगार

शिवहर। जिप अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय ने कहा कि, लगातार बढ़ती आबादी, भूगर्भ जलस्तर में गिरावट और शहरीकरण के बढ़ते प्रयासों के चलते पेड़ों की हो रही कटाई से पर्यावरण पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी है। जिप अध्यक्ष पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में शहर स्थित नवाब हाईस्कूल के

सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 73 वें वन महोत्सव का जेल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के साथ उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष ने मौजूद छात्रों समेत अन्य लोगों से पौधारोपण करने की अपील की। जिप अध्यक्ष ने कहा कि, पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण जस्त्री है। यह हम सबके लिए जरूरी है। कहा कि, मानव जीवन आधार पौधों पर निर्भर हो गया है। वन हमारी राष्ट्रीय संपत्ति है। अगर हम पेड़-पौधे को काटते हैं तो उससे दोगुणा पेड़-पौधा भी लगाना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि, पर्यावरण को संतुलित करने में पेड़ -पौधों का अहम योगदान है। पेड़-पौधों के बगैर मानव जीवन की कल्पना बेमानी है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक-दो पौधे लगाना ही चाहिए। हम सब के जीवन का संकट बन रहे पर्यावरण को संतुलित करने के लिए पौधा लगाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। कहा कि, उन्होंने कहा कि वर्ष 1950 से ही वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसका मकसद वनों का विस्तार व पर्यावरण की रक्षा करना हैं। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय, जेल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार, वन विभाग के नवरत्न कुमार झा आदि ने नवाब हाईस्कूल परिसर में महोगनी, सागवान, अर्जुन व गुलमोहर आदि 75 पौधे लगाकर धरती का श्रृंगार किया।
अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षक पढ़ाएंगे बच्चों को पाठ यह भी पढ़ें

अन्य समाचार