अगले तीन दिनों तक वर्षा की संभावना, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

संवाद सहयोगी, किशनगंज : मौसम विभाग ने जिले में आने वाले तीन दिनों तक वर्षा की संभावना जताई है। इसके साथ ही तापमान में और कमी के साथ ही उमस से मुक्ति मिलने की बात कही गई है। इससे सबसे अधिक फायदा किसानों को होगा। जो कई दिनों से वर्षा का इंतजार कर रहे थे। बुधवार को बाद गुरुवार को भी वर्षा हुई जिसके बाद मौसम सुहाना हुआ। पिछले कुछ दिनों से तापमान के कहर से लोग परेशान थे। इसके साथ ही भारी उमस के कारण लोगों को रात के वक्त भी पसीने से सराबोर होना पड़ रहा था।

पिछले एक पखवाड़े से गर्मी व उमस ने जिलेवासियों का हाल बेहाल कर रखा था। लोग लंबे समय से मानसूनी बारिश के इंतजार में थे। दो दिनों से आसमान से हुई हल्की फुहार ने ही मौसम के मिजाज में बदलाव ला दिया है। इससे तपीश से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। एक दिन की बारिश के बाद ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 तक पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान 34 से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ था। स्काईमेट एजेंसी के अनुमान के अनुसार आज वर्षा कमजोर रहने का अनुमान है। लेकिन हवा 13 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के कारण लोगों को राहत मिलेगी। वहीं शनिवार से वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा जो अगले तीन दिनों तक चलने का अनुमान है। इसके साथ ही अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट बना रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर आनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन यह भी पढ़ें

अन्य समाचार