सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च (वेब पर अपलोड है)

संसू, अररिया: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ई डी द्वारा अनावश्यक रूप से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में शुक्रवार को विरोध मार्च का आयोजन किया।इसी क्रम में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी अररिया द्वारा भी जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन और मार्च का आयोजन किया गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा मनोनीत जिला पर्यवेक्षक अररिया सदर विधायक आबिदुर रहमान, पूर्व विधायक जाकिर अनवर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन और विरोध मार्च का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा की अगुआई में जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम से चांदनी चौक तक विरोध मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से आए कांग्रेस के पदाधिकारी और नेता शामिल थे। कांग्रेसी नेता मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारा लगाया। मौके पर विधायक आबिदुर रहमान रहमान ने कहा की जान बूझकर केंद्र की मोदी सरकार गांधी परिवार को टारगेट कर बदनाम करना चाहती है। यह केंद्र सरकार की सोची समझी साजिश का एक हिस्सा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक जाकिर अनवर ने अपने संबोधन में कहा की केंद्र की मोदी सरकार जो हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है अपनी असफलता को छुपाने के लिए केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है। जिसे देश की जनता अच्छी तरह समझ रही है। आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बनाकर रख दिया है। आज महंगाई और बेरोजगारी से देश की गरीब मजदूर जनता परेशान है। वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार पूंजीपतियों के हाथों का खिलौना बनकर जनता को परेशान कर रही है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सिबतेन अहमद ने कहा कि देश की जनता ऐसे ही महंगाई से परेशान है वहीं जीएसटी के नाम पर जनता पर अतिरिक्त बोझ दिया जा रहा है। देश की स्थिति इतनी बदतर कर दी है कि अब आटा, चावल दाल घी दूध पनीर आदि सामान पर जी एस टी लगाकर गरीब लोगों को परेशान करने का काम केंद्र सरकार कर रही है। इस विरोध मार्च में जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, विधायक आबिदुर रहमान, पूर्व विधायक जाकिर अनवर, शंकर प्रसाद साह, भोला शंकर तिवारी, अनवर राज, जफरूल हसन, अब्दुस सलाम आबिद अंसारी ,प्रभात सिंह मुन्ना, अवेश यासीन, सिबतैन अहमद, अफताबूर रहमान के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता शामिल थे।


अन्य समाचार